Punjab

Punjab News: राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक – हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है मान सरकार

पंजाब राजनीति
Spread the love

बाढ़ पीड़ितों के दुख साझा करने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी सरकारी मशीनरी

अमन अरोड़ा ने सुनाम से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 11 ट्रक भेजे

तरुणप्रीत सोंध द्वारा फाजिल्का में बाढ़ राहत प्रबंधों की समीक्षा

गुरमीत सिंह खुदियां ने बारिश के दौरान फाजिल्का का दौरा

लालजीत भुल्लर ने तरनतारन के दर्जनों गांवों में राशन बांटा

लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. बलबीर सिंह द्वारा भोआ क्षेत्रों का दौरा

Punjab News: पंजाब सरकार, आम जनता और विभिन्न संस्थाओं द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है। इन क्षेत्रों में लोगों की हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनता के सहयोग से राज्य सरकार की पूरी मशीनरी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिन-रात जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:Punjab News: केंद्र की लापरवाही ने पंजाब में पिछले 37 वर्षों की सबसे भयंकर बाढ़ को और भी बदतर बना दिया: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को सुनाम से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 11 ट्रक राहत सामग्री रवाना किए। इन ट्रकों में राशन किट, खाद्य सामग्री और पशुओं के लिए चारा सहित जरूरी सामान भेजा गया।

वहीं, पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने फाजिल्का जिले के दौरे के दूसरे दिन जिला प्रशासन के साथ बाढ़ राहत प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने जिले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन वितरित करने का पहला चरण पूरा कर लिया है और अब दूसरे चरण में फिर से प्रभावित परिवारों तक राशन किटें भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 3835 परिवारों को राशन किटें वितरित की गई हैं और साथ ही मवेशियों के लिए चारा भी बांटा गया है।

उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में पहुंचे लोगों की हर संभव सहायता की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पट्टन पोस्ट, कावां वाली पट्टन और अत्तू वाला पुल पर 24 घंटे के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। गांवों में पीने के पानी के लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं और जांच के लिए चंडीगढ़ की लैब में भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 1500 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई हैं, जबकि पशुपालन विभाग की 14 टीमें भी जिले में सक्रिय हैं। इस मौके पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने भी तेज बारिश के बीच फाजिल्का के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने गांव घूरका के बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

जेल और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जिला तरनतारन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, स्थिति का जायज़ा लिया और राहत कार्यों की अगुवाई की। भुल्लर ने गांव कोट बुद्धा, भोजोके, झुग्गियां पीर बख्श, रादलके, राम सिंह वाला, सभरा और रसूलपुर सहित धुसी बांध के साथ लगते कई गांवों में सूखा राशन, पीने का पानी, खाद्य सामग्री और पशुओं के लिए चारा, फीड और चोकर वितरित किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि कोई भी परिवार राशन से वंचित नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब स्कूलों में “उद्यमिता” को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला पहला राज्य बना

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. बलबीर सिंह द्वारा भोआ के बम्याल क्षेत्र और नरोट जैमल सिंह के बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा किया गया और रावी नदी की स्थिति का जायजा लिया गया। इनमें नरोट जैमल सिंह, जैदपुर, बम्याल, भगवाल, कोहलियां अड्डा आदि गांव शामिल थे। इस मौके पर सरना से विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशन से भरे वाहन भी रवाना किए गए। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज़ाना करीब 27 मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं और करीब 500-600 लोग रोज़ाना इन मेडिकल कैंपों से लाभ ले रहे हैं।