Punjab

Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, शहीद सैनिकों के 26 पारिवारिक सदस्यों को मिली सरकारी नौकरियां

पंजाब
Spread the love

Punjab की मान सरकार ने शहीद सैनिकों परिवारिक 26 सदस्यों को दी पक्की नौकरी

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का भी पूरा ध्यान रखते हैं। इसी लिए पंजाब की मान सरकार (Mann Sarkar) द्वारा सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) के निर्देशों के तहत किए गए कई उपायों के चलते राज्य की भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा समय-समय पर शहीद सैनिकों के 26 आश्रितों को सरकारी नौकरियों (Government Jobs) प्रदान की गई हैं। इस पहल का उद्देश्य देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिवारों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करना है।
ये भी पढे़ंः Punjab सरकार ने भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

पंजाब सरकार (Punjab Government) में रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार द्वारा प्रत्येक शहीद के परिवार के एक योग्य सदस्य को उसकी योग्यता के मुताबिक सरकारी नौकरी दी जा रही है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि अब तक शहीद सैनिकों के 26 आश्रितों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। मंत्री भगत ने आगे कहा कि यह कदम शहीदों के परिवारों की सहायता और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार (Punjab Government) की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढे़ंः Punjab: पुड्डा डिफाल्टरों को CM मान का बड़ा तोहफा..दे दी बड़ी छूट

Pic Social Media

मंत्री ने बताया कि हमारे शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियों का मूल्य कभी चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम उनके परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सहायता प्रदान करें। इसी को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार इन परिवारों को हर संभव सहायता देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मान सरकार की यह पहल न सिर्फ हमारे शहीद सैनिकों को सम्मान देती है, बल्कि उनके परिजनों को अत्यंत आवश्यक आर्थिक सहायता और स्थिरता भी प्रदान करती है, जिससे समाज में न्याय और देश की सेवा करने वालों के कल्याण के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25