Punjab: पर्यटन को बढ़ावा दे रही है भगवंत मान सरकार
Punjab Tourism: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब को खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मान सरकार पंजाब में टूरिज्म को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की अगुवाई वाली पंजाब की मान सरकार फार्म स्टे (Farm Stay) पर विशेष ध्यान दे रही है। फार्म स्टे टूरिज्म दुनिया भर में तेजी से विकसित हो रहा है।
ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार ने मिड-डे मील में किया बदलाव, बच्चों को मिलेगी ये हेल्दी डिश

फार्म स्टे (Farm Stay) को बढ़ावा सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के रंगला पंजाब (Rangla Punjab) बनाने के सपने का ही एक हिस्सा है। जिससे राज्य की फार्म टूरिज्म नीति (Farm Tourism Policy) पर्यटन को एक नया रूप प्रदान कर रही है। कोरोना पीरियड के दौरान स्वच्छ व साफ वातावरण के लिए लोग ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ वापस आ रहे थे। इस क्षेत्र में टूरिज्म की भी बहुत सारी संभावनाओं को देखते हुए पंजाब सरकार ने फार्म, ग्रामीण और एग्रो टूरिज्म पर भी जोर दिया है।
मान सरकार (Mann Government) के इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव हंसाली को इस साल सितंबर में भारत का सर्वश्रेष्ठ गांव का खिताब भी मिल गया है। सीएम भगवंत सिंह मान कहते हैं कि खेती पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है, साथ ही यह पर्यटन के नए अवसर भी पैदा कर रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) धार्मिक और खेती पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य मनोरंजन की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए फिल्म सिटी बनाने पर भी विचार कर रही है। पंजाब के पास भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बहुत कुछ है। यह कई पवित्र स्थलों, शहीदों के गांवों, जल निकायों और अछूते पर्यटन स्थलों का भी घर है। पंजाब में फिल्म सिटी बने यह सीएम भगवंत सिंह मान का सपना है।
ये भी पढ़ेंः Punjab जेल विभाग का ऐतिहासिक कदम: पहली बार JBT अध्यापकों की नियमित भर्ती

राजनीति में आने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद भी देश के जाने माने हास्य कलाकार थे। इसलिए उन्हें इस बात की पूरी जानकारी हैं कि राज्य में अगर फिल्म सिटी बनती है तो इससे न सिर्फ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पंजाब की आर्थिक व्यवस्था भी मजबूत होगी। इसलिए सीएम भगवंत सिंह मान पर्यटन के हरेक क्षेत्र पर न सिर्फ जोर दे रहे हैं। बल्कि उनका लक्ष्य धार्मिक टूरिज्म के साथ-साथ फार्म टूरिज्म और मनोरंजन टूरिज्म को भी बढ़ावा देने का है।
सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि विश्व में कई देश ऐसे हैं जो केवल टूरिज्म के सहारे ही चलते हैं। पंजाब में तो टूरिज्म की बहुत ही ज्यादा संभावनाएं हैं। हमारे पास अमृतसर धार्मिक टूरिज्म तो है ही साथ में विरासत में मिली कृषि भी है। बस अब इसे नई दिशा देने की आवश्यकता है। भगवंत मान सरकार लगातार टूरिज्म क्षेत्र को विकिसत करने पर जोर दे रही है।

