Punjab: कपूरथला DC का ऐलान, चीनी मांझे की इस्तेमाल की जानकारी देने पर मिलेंगा 25,000 रुपये का इनाम
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार लगातार लोगों के भलाई के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब (Punjab ) के विकास के साथ साथ लोगों की सुरक्षा के लिए भी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस काम में पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नर भी भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) की काफी मदद करते हैं। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है कपूरथला (Kapurthala) जिले से, यहां डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल की ओर से चीनी मांझे (Chinese Manjhe) को लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी गई है। कपूरथला डीसी (Kapurthala DC) अमित कुमार पंचाल ने जिले में कहीं भी चीनी मांझे के प्रयोग, बिक्री या भंडारण के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्तियों को 25,000 रुपये तक का इनाम देने की घोषणा कर दी है।
ये भी पढ़ेंः Punjab पुलिस ने नशे की तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 5Kg हेरोइन समेत मुख्य सरगना को किया गिरफ्तार

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इतना लगेगा जुर्माना
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Punjab Pollution Control Board) के निर्देशों के तहत कपूरथला डीसी ने इस पहल की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य सिंथेटिक नायलॉन मांझे के हानिकारक प्रभावों को रोकना है, जिसे आमतौर पर चीनी मांझे के भी नाम से भी लोग जानते हैं। डीसी पंचाल ने कहा कि सिंथेटिक, नायलॉन या कोटेड पतंग डोर का निर्माण, बिक्री, खरीद या भंडारण पूरे पंजाब में सख्त रोक है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 या इसके संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों पर 10,000 रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Punjab में पहली बार C-Pity कैंपों के जरिए 265 लड़कियों को सेना और पुलिस के लिए प्रशिक्षित किया गया
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी
इस प्रकार की घटनाओं की सूचना देने के लिए 1800-180-2810 पर एक टोल-फ्री हेल्पलाइन जारी किया गया है। लोग इस नंबर पर फोन करके सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जा सके। इस प्रकार के मामले की गंभीरता पर जोर देते हुए डीसी पंचाल ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
