राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने फाज़िल्का के सरहदी (सीमावर्ती) गाँवों का दौरा किया
सौंद ने अपना जन्मदिन प्रभावित लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया
Punjab News: राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और पंजाब के पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने आज फाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती गाँवों का दौरा किया। दोनों नेताओं ने गुलाबा भैणी गाँव में स्वयं लोगों को राहत सामग्री वितरित की।
ये भी पढ़ें: Punjab: CM मान ने अस्पताल से ही सक्रिय, बाढ़ पीड़ितों हेतु भोजन व चिकित्सा सहायता के दिए निर्देश

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि लगभग एक महीने से पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार अभी तक रिपोर्टों का इंतज़ार करने में लगी हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पंजाब दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए बड़ा राहत पैकेज घोषित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के आरडीएफ, जीएसटी आदि के 60 हज़ार करोड़ रुपये भी केंद्र जल्द जारी करे। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही केंद्र सरकार से यह मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री भी दौरा कर चुके हैं, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई राहत नहीं भेजी गई है।
पंजाब के पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि ज़िले में राहत कार्य पूरी तेजी से जारी हैं। रविवार को उन्होंने अपना जन्मदिन बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा करके मनाया। उन्होंने स्वयं गुलाबा भैणी गाँव के लोगों तक कंधों पर उठाकर राशन के थैले पहुँचाए। पिछले तीन दिनों से वे फाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Punjab News: बाढ़ से निपटने के लिए पंजाब सरकार और लोग हुये एकजुट
उन्होंने बताया कि अब जब पानी घटने लगा है तो हम अगली चुनौती के लिए भी तैयारी शुरू कर चुके हैं। सौंद ने कहा कि पानी घटने के बाद जलजनित बीमारियाँ और हुए नुकसान का सर्वेक्षण प्रमुख चुनौतियाँ होंगी। सौंद ने कहा कि प्रभावित गाँवों में मेडिकल टीमें, वेटरनरी विभाग की टीमें और ज़िला प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय हैं और हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत सामग्री की पहुँच सुनिश्चित की जा रही है।
