Punjab

Punjab: स्वास्थ्य विभाग को मिली 58 नई एम्बुलेंस..CM Mann ने दी हरी झंडी

पंजाब
Spread the love

Punjab के लोगों को यह फ्री सेवाएं प्रदान करेगी।

Punjab: पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) को आज 58 नई एंबुलेंस मिली हैं। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास से इन्हें हरी झंडी देकर रवाना किया है।
ये भी पढ़ेः CM Maan का दूरदर्शी फैसला,2300 cr की लागत से बनेगा मालवा नहर

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि ये एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। अब राज्य के पास 325 एंबुलेंस हो गई। यह एंबुलेंस 15 मिनट में शहरी और ग्रामीण एरिया में 20 मिनट में लोगों की मदद के लिए पहुंचेगी। इस पर 14 करोड़ की लागत आई है। यह फ्री सेवाएं लोगों को प्रदान करेगी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 58 नई एंबुलेंस (New Ambulance) खरीदी गई हैं। इनमें से 25 एंबुलेंस अत्याधुनिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर आधारित हैं। इन्हें राज्य के सभी अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को अपग्रेड करने की दिशा में इसे एक कदम माना जा रहा है। सरकार की ओर से 550 करोड़ रुपये से अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Punjab को जल्द मिलेगी खुशखबरी..CM मान ने मालवा नहर के काम का लिया जायजा

यह योजना 5 महीने पहले थी बनी

राज्य सरकार ने करीब 5 महीने पहले इन एंबुलेंस (Ambulances) को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी। यह जानकारी सरकार ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भी दी थी। इसके अलावा अब सभी इलाकों में आम आदमी क्लीनिक की स्थापना की जा रही है।