Governor of Punjab

Punjab के राज्यपाल ने छात्रों को किया सम्मानित..राजभवन में हुआ समारोह

पंजाब
Spread the love

इस कार्यक्रम को पंजाब के एक एजुकेशन टूर के रूप में आयोजित किया गया।

Punjab: पंजाब के राज्यपाल ने छात्रों (Students) को सम्मानित किया। बता दें कि चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) ने 8वीं और 10वीं कक्षा के 300 छात्रों को सम्मानित किया। यह सभी छात्र अपनी कक्षा में टॉपर हैं। जिन्हें सरकारी स्कूलों से सिलेक्ट किया गया था। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः चंडीगढ़ के लिए अच्छी खबर.. PGI और PU के बीच जल्द बनेगा अंडरपास

Pic Social Media

इसमें 225 छात्र पंजाब के हैं जबकि 75 छात्र (Student) चंडीगढ़ से हैं। हर साल की तरह इस साल भी छात्रों को सम्मानित किया गया है। इसके लिए आज पंजाब राजभवन में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान छात्रों को नगद पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिए।

एक एजुकेशन टूर के रूप में किया गया आयोजित

आपको बता दें कि राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Governor Banwari Lal Purohit) की तरफ से दसवीं कक्षा से चुने गए छात्रों को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया। जबकि आठवीं कक्षा से चुने गए छात्रों को 5000 रुपए का पुरस्कार दिया। इसके अलावा गवर्नर का साइन किया हुआ एक सर्टिफिकेट भी बच्चों को दिया गया। वहीं उनको पूरे राजभवन में घुमाया गया। इस कार्यक्रम को एक एजुकेशन टूर के रूप में आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ेः पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल के संकेत… CM मान जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला

इन सभी का चयन सरकार की तरफ से किया गया

जिन 300 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है, उनमें से 247 लड़कियां हैं। पंजाब के 225 छात्रों में से 151 छात्र ग्रामीण इलाके से हैं। 51 छात्र सरहदी जिलों से हैं और 40 छात्र कंडी एरिया के हैं। इनमें से 40 छात्र मेरिटोरियस स्कूलों से संबंधित हैं। इन सभी का चयन सरकार की तरफ से किया गया है।