CM Maan

CM Maan के नेतृत्व में पंजाब सरकार चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के लिए गंभीर- डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब
Spread the love

प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से देश के सभी स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक बुलाने की मांग

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टरों के साथ खड़े हुए, चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के लिए अपनी उंगली से खून निकालकर संवेदना व्यक्त की

कहा, डॉक्टरों के साथ बैठक करके पंजाब सरकार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगी

CM Maan: पंजाब के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह गंभीर है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज की पोस्ट ग्रेजुएट प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी से भरी दुर्घटना के विरोध में देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा यहां राजिंद्रा अस्पताल में दिए जा रहे विरोध धरने में पहुंचे डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब के डॉक्टरों की सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।
ये भी पढ़ेः Punjab: ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना; 2601 विजेताओं ने जीते 1.52 करोड़ रुपए के इनाम: Harpal Singh Cheema

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने दरिंदगी का शिकार हुई डॉक्टर के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी उंगली से खून निकालकर उसे एप्रन पर भी लगाया।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा 2019 में पारित प्रस्ताव के अनुसार, चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि वे स्वयं इस संबंध में देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखेंगे।

इसके अलावा, चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और SOPs तैयार करने के लिए देश के सभी स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक बुलाने के लिए वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलेंगे ताकि चिकित्सा पेशेवरों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के लिए गैर-जमानती अपराध और 6 साल की सजा का कानून पारित हो सके।

चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब के डॉक्टरों की संगठन IMA, PCMS एसोसिएशन के साथ भी सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसे पुख्ता इंतजाम करेगी ताकि स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा दे रहे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना न हो।

डॉ. बलबीर सिंह ने मांग की कि दरिंदगी करने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए, बल्कि ऐसे दरिंदों को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए ताकि देश में एक सख्त संदेश जाए। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के सभी चिकित्सा विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिक्स को विश्वास दिलाते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

ये भी पढ़ेः कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा का बयान..बोले ‘सैनिकों, शहीदों के परिवारों के लिए बेहतर काम कर रही Maan सरकार

स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास दिलाया कि डॉक्टरों को किसी भी प्रकार के डर-भय से मुक्त वातावरण में मरीजों का इलाज करना सुनिश्चित किया जाएगा और उनका विश्वास बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक डॉक्टर हैं और उनकी बेटी भी डॉक्टर है और वे जानते हैं कि एक डॉक्टर को कितनी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में हुई घटना से उन्हें गहरा दुख है और उनकी संवेदना और सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है।

इस मौके पर कर्नल जे.वी. सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजन सिंगला, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. गिरीश साहनी, सिविल सर्जन डॉ. जतिंदर कांसल, डॉ. आर.पी.एस. सिबिया, डॉ. एस.एस. मान, और जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स व चिकित्सा विद्यार्थी भी मौजूद थे।