Punjab

Punjab सरकार ने शुरू की धान खरीद सीजन की तैयारियां, 4 महीने पहले गठित हुआ मंत्री समूह

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पिछले साल धान खरीद (Paddy Procurement) के दौरान आई चुनौतियों से सबक लेते हुए पंजाब सरकार (Punjab Government) ने इस बार समय से पहले व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी खरीफ सीजन की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 4 माह पहले ही योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए एक मंत्री समूह (Group of Ministers) का गठन किया गया है, जिसने हाल ही में पंजाब भवन, चंडीगढ़ में पहली बैठक आयोजित की। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

मंत्री समूह का गठन

इस समूह में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (Minister Gurmeet Singh Khuddian), खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल शामिल हैं। प्रमुख सचिव (खाद्य और सिविल सप्लाई) राहुल तिवारी ने 1 अक्टूबर से नवंबर 2025 तक चलने वाले खरीफ सीजन के लिए धान खरीद की योजनाओं पर एक प्रस्तुति दी।

ये भी पढ़ेंः Punjab कैबिनेट में जल्द फेरबदल, CM भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात

भंडारण की समस्या पर विशेष ध्यान

बैठक में भंडारण की कमी को प्रमुख मुद्दा बताया गया। मंत्री समूह को सूचित किया गया कि इस साल दिसंबर तक 40 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि अगले साल जून तक 82-83 लाख मीट्रिक टन जगह तैयार हो जाएगी। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आश्वासन दिया कि मिलर्स, आढ़तियों और किसानों के सभी जायज मुद्दों का समाधान किया जाएगा। केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य निगम (FCI) से संबंधित मुद्दों को भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।

175-180 लाख मीट्रिक टन धान की उम्मीद

खाद्य और सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchak) ने कहा कि आगामी खरीफ सीजन में मंडियों में 175-180 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना है। सरकार इसकी उचित व्यवस्था के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक 117 लाख मीट्रिक टन चावल डिलीवरी के लक्ष्य के मुकाबले 100 लाख मीट्रिक टन से अधिक चावल डिलीवर किया जा चुका है।

भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव

मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Minister Lal Chand Kataruchak) ने कहा कि 46 लाख मीट्रिक टन गोदाम निर्माण के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस मुद्दे को व्यक्तिगत रूप से केंद्र के समक्ष उठा रहे हैं। उन्होंने किसानों से केवल विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित बीजों का उपयोग करने और नकली बीजों से बचने की अपील की।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann ने बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की शहादत को किया नमन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रतिबद्धता

मंत्री कटारूचक्क ने दोहराया कि पंजाब सरकार (Punjab Government) न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अनाज का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया जाए, जिससे किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।