Punjab सरकार में मंत्री गगन मान की शादी कल..मेहंदी की रस्म अदा..घर पर आज जागो का कार्यक्रम

एंटरटेनमेंट पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Man) 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अनमोल गगन मान की शादी कल मोहाली के जीरकपुर कस्बे में स्थित एक मैरिज पैलेस (Marriage Palace) में होने जा रही है। इससे पहले उनके घर पर मेहंदी की रस्म (Mehendi Ceremony) अदा की गई। मेहंदी की रस्म के बाद आज शाम जागो कार्यक्रम होगा। देखिए मेहंदी रस्म की खूबसूरत तस्वीरें…
ये भी पढ़े: Chandigarh: 1 जुलाई से लागू होंगे नए सुरक्षा कानून..जांच अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

आपको बता दें कि ये सारी रस्में चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर 39 स्थित उनके आवास पर निभाई जा रही हैं। इस शादी समारोह में उनके परिवार और रिश्तेदार शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Man) की शादी शाहबाज से होगी। शाहबाज पेशे से वकील हैं। उनका परिवार जीरकपुर में रहता है।

Pic Social Media

गगन मान सिंगर से बनी राजनेता

अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Man) एक पंजाबी गायक थी। उन्होंने अपना यह पेशा छोड़कर आम आदमी पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी। 2022 में उन्हें मोहाली जिले के खरड़ विधानसभा हलके से टिकट मिला था। उन्होंने अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को चुनाव में हराया था।

Pic Social Media

अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Man) को 78273 वोट मिले थे। इसके बाद उन्हें पंजाब सरकार (Punjab Government) में मंत्री बना दिया गया। वह पंजाब सरकार में टूरिज्म विभाग संभाल रही है। उन्होंने पहली बार पंजाब में टूरिस्ट समिट कराई थी। जिसमें कई निवेशकों ने पंजाब में निवेश करने की दिलचस्पी दिखाई।

Pic Social Media