Punjab Flood

Punjab Flood: बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटी मान सरकार, नाव और ड्रोन से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab Flood: मान सरकार ने प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 24 घंटे की व्यवस्था की है।

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ से हालात दिन-प्रतिदिन गंभीर होते जा रहे हैं। 1200 से अधिक गांव प्रभावित हो चुके हैं और लाखों लोग बेघर होकर अस्थायी टेंटों में रह रहे हैं। ऐसे कठिन समय में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरी ताक़त से राहत कार्यों में जुटी हुई है। मंत्री और विधायक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं।

बाढ़ पीड़ितों के लिए मान सरकार ने कसी कमर

मान सरकार ने प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 24 घंटे की व्यवस्था की है। डेराबस्सी के विधायक कुलजीत रंधावा ने झाड़-माड़ी और संगोठा गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और तत्काल मदद उपलब्ध कराई। वहीं लुधियाना ग्रामीण (1) के संगठन पदाधिकारियों ने पठानकोट के कई क्षेत्रों में जाकर राशन और राहत सामग्री वितरित की।

ये भी पढ़ेंः Punjab: आम आदमी पार्टी के सांसदों द्वारा विशेषाधिकार फंड बाढ़ राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल करने का ऐलान

ड्रोन से राहत पहुंचाने की अनोखी पहल

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार राहत कार्यों में नई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। अमृतसर, अजनाला, फाजिल्का, गुरदासपुर और पठानकोट जैसे डूबे हुए इलाकों में जहां नावें भी नहीं पहुंच पा रही थीं, वहां ड्रोन के जरिए मदद पहुंचाई गई। ड्रोन से पीड़ित परिवारों तक राशन, पीने का पानी, दूध, दवाइयां, टॉर्च और महिलाओं के लिए जरूरी सामान पहुंचाया गया। कई ड्रोन 10–15 किलोमीटर तक उड़कर उन इलाकों तक गए जहां लोग दो-तीन दिन से फंसे हुए थे।

Pic Social Media

जहां नावें नहीं पहुंचीं, वहां पहुंचे ड्रोन

इन ड्रोन अभियानों की वजह से सैकड़ों परिवारों तक राहत सामग्री समय पर पहुंच सकी। यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क रही, जो न सिर्फ सरकार की कार्यकुशलता बल्कि समाज और प्रशासन के आपसी सहयोग की मिसाल है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: PUCA ने पंजाब बाढ़ राहत प्रयासों के लिए 11 लाख रुपये का दान दिया

सीएम मान खुद कर रहे निगरानी

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मंत्री प्रभावित क्षेत्रों में जा रहे हैं और स्थानीय प्रशासन गांव-गांव जाकर मदद पहुंचा रहा है। यह केवल राहत का काम नहीं, बल्कि भरोसे और नई सोच का प्रतीक है। पंजाब सरकार ने दिखा दिया है कि जब जनता संकट में होती है तो वह राजनीति से ऊपर उठकर सेवा में खड़ी रहती है।