Punjab

Punjab: पठानकोट के किसान की बेटी बनी भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी

पंजाब
Spread the love

माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की कैडेट रहीं पल्लवी राजपूत का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में चयन

मंत्री अमन अरोड़ा ने लेफ्टिनेंट पल्लवी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

Punjab: माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की उपलब्धियों की सूची में आज एक और नाम जुड़ गया है। इस संस्थान की पूर्व कैडेट पल्लवी राजपूत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त हुई हैं। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को पल्लवी ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस परेड का निरीक्षण वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., एस.एम., वी.एस.एम.) ने किया।
ये भी पढ़ेः Punjab News: अच्छी खबर..मोहाली में पंजाब का पहला Mother Milk Bank

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आर्टिलरी रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में नियुक्त हुई लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत पठानकोट जिले के किसान रविंदर सिंह की बेटी हैं। लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पल्लवी की सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवा निभाने की इच्छुक राज्य की बेटियों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने माई भागो ए.एफ.पी.आई. में मौजूद ग्रेजुएट विंग के अलावा जुलाई 2023 में लड़कियों के लिए एक एन.डी.ए. प्रिपरेटरी विंग की स्थापना भी की है।

उन्होंने बताया कि एन.डी.ए. प्रिपरेटरी विंग के तीसरे बैच के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी 2025 में रखी गई है। उन्होंने कहा कि माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट देश में अपनी तरह का पहला संस्थान है, जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय कैंपस है।

ये भी पढ़ेः पंजाब की Maan सरकार का तोहफा..12 IPS का किया प्रमोशन

संस्थान के पूर्व कैडेटों की रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारियों के रूप में नियमित नियुक्ति पर खुशी और संतोष व्यक्त करते हुए माई भागो ए.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां स्वरूप सशस्त्र बलों राज्य सरकार की उन पहलों को और मजबूत करेंगी, में भर्ती के लिए प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकादमियों में महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाने से संबंधित हैं। उन्होंने लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत को भारतीय सेना में शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।