Punjab: भ्रष्टाचार और नशा तस्करी के खिलाफ पंजाब में कड़ी कार्रवाई, काली कमाई से बना मकान ढहाया
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार लगातार राज्य से नशा खत्म करने के लिए सख्त कदम उठा रही है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) खुद नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियानों की खुद देखरेख कर रहे हैं। मान सरकार (Mann Sarkar) अब पंजाब में नशा तस्करों की सम्पत्ति भी जब्त कर रही है। इसी क्रम में पंजाब (Punjab) के जालंधर में नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर (Bulldozer) चलाकर गिराया गया है। तस्कर ने नसे की सप्लाई कर काली कमाई से यह मकान बनाया था। पुलिस ने रविवार को घर को जेसीबी की सहायता से ढहा दिया।
ये भी पढे़ंः Punjab: 93000 से अधिक सरकारी स्कूलों की छात्राओं की योग्यता-रुचि पता लगाने के लिए साइकोमेट्रिक टैस्ट
पंजाब में नशा तस्करों (Drug Smugglers) के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। भगवंत सिंह मान सरकार अब तस्करों की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चला रही है। जालंधर के फिल्लौर के गांव खानपुर में नशा तस्करों द्वारा नशे की कमाई से बनाई गई संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस की ओर से दो नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया है और घर गिरा दिया गया है।
जालंधर के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खाख ने जानकारी दी कि नशा सप्लायर्स ने 2 गांवों में अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाए थे। नशा तस्कर जसवीर शीरा ने यहां एक घर बनाया था, जिसे गिरा दिया गया है। एक दूसरे गांव में एक महिला तस्कर ने मकान बनाया था, उसे भी जल्द ध्वस्त कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: Tarunpreet Sond ने वजीफ़ा स्कीम की शर्तों में किए बदलाव, बच्चों की शिक्षा को मिलेगा लाभ

नशे के खिलाफ मान सरकार की सख्त कार्रवाई जारी
पंजाब पुलिस नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों को जब्त और नष्ट करने के लिए तेजी से अभियान चला रही है। प्रशासन का कहना है कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। मान सरकार नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नशा तस्करों द्वारा नशे के पैसे से अर्जित संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। अब तक पटियाला, रूपनगर, लुधियाना और जालंधर जिलों में पुलिस ने नशा तस्करों की इमारतों को गिराया है। अधिकतर मामलों में यह देखा गया है कि नशा तस्करी के इस धंधे में महिलाएं भी शामिल थीं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
नशा तस्करी रोकने के लिए मान सरकार ने 5 मंत्रियों की एक हाई-पावर कमेटी भी गठित की है। इसके साथ ही, भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मुक्तसर के डिप्टी कमिश्नर (DC) को भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों के चलते निलंबित कर दिया गया है और विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, दस जिलों के एसएसपी और छह जिलों के डीसी को भी बदला गया है।

