Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 4 ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों (Hockey Players) को पंजाब सिविल सेवा (PCS) अधिकारी नियुक्त किया है। इन खिलाड़ियों में रूपिंदर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंत सिंह शामिल हैं, जो 2021 के टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे थे और कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज, अमृतसर में खुलेगा रोग रोकथाम केंद्र

पंजाब सरकार (Punjab Government) हॉकी स्टार रूपिंदर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंत सिंह को PCS अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा, गुरजंत और हार्दिक 2024 में पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। रूपिंदर पाल सिंह ने टोक्यो ओलंपिक के बाद हॉकी से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए वापस बुलाया गया था।
खिलाड़ियों को 100% नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 100% नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब न केवल देश का अन्नदाता है, बल्कि बेहतरीन खिलाड़ी भी देता है, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है।’
रूपिंदर पाल सिंह का राज्य सरकार को धन्यवाद
रूपिंदर पाल सिंह ने पंजाब सरकार के इस फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘यह निर्णय खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा देगा।’
ये भी पढ़ेः Punjab: मंत्री अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को दी कड़ी हिदायत, काम में की लापरवाही तो होगा कड़ा एक्शन
अन्य खिलाड़ियों को भी मिले नियुक्ति
पंजाब सरकार (Punjab Government) ने अलग-अलग खेल पृष्ठभूमि से सात अन्य एथलीटों को भी पंजाब पुलिस सेवा (PPS) अधिकारी नियुक्त किया है। इनमें भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह और शॉट-पुटर तेजिंदर तूर शामिल हैं।

