मुख्यमंत्री बोले- एक लाख आबादी को मिलेगा लाभ
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने अपने विधानसभा क्षेत्र धुरी (Dhuri) के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें कि लंबे समय से मांग किए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज (Railway Overbridge) को 54.76 करोड़ रुपये की लागत से बनाने की मंजूरी दे दी गई है। इस ओवरब्रिज (Overbridge) से धुरी और आसपास के 1 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा। पढ़िए पूरी खबर…

दो लेन में तैयार होगा ओवरब्रिज
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘धुरी के लोगों के लिए तोहफा! धुरी (Dhuri) में रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी मिल गई है। 54.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल तय समय में पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा।’

ये भी पढ़ेंः Punjab: लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने ली शपथ, जल्द मिल सकता है मंत्री पद
यह ओवरब्रिज (Overbridge) लेवल क्रॉसिंग नंबर 62A पर दो लेन में बनाया जाएगा। निर्माण कार्य मार्च 2025 से शुरू होने की संभावना है, जैसे ही रेलवे से अंतिम अनुमति (NOC) मिलेगी। इसके लिए दिल्ली के बड़ौदा हाउस में रेलवे मुख्यालय से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
सीएम मान का धुरी-संगरूर से गहरा नाता
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) का धुरी और संगरूर से गहरा राजनीतिक रिश्ता रहा है। उन्होंने 2012 में लहरा विधानसभा क्षेत्र से मनप्रीत सिंह बादल की पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2014 में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के बाद उन्होंने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा और सुखदेव सिंह ढींडसा को 2 लाख 11 हजार 516 वोटों से हराया। 2019 में भी उन्होंने संगरूर से जीत हासिल की, इस बार कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को 1 लाख 10 हजार 211 वोटों से हराया। 2022 में उन्होंने धुरी से विधानसभा चुनाव जीता, जहां उन्होंने कांग्रेस के दलबीर गोल्डी को परास्त किया।
ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 25 जेल अधिकारियों को किया सस्पेंड
यह ओवरब्रिज (Overbridge) धुरी के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब सीएम मान (CM Mann) ने मंजूरी देकर पूरा करने का वादा किया है। इस परियोजना से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

