Farmers are getting financial help on paddy sowing

Punjab: CM मान ने न्यूयॉर्क में समर फैंसी फूड शो-2024 के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने 23 से 25 जून तक न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले 68वें समर फैंसी फूड शो-2024 में भाग लेने वाले पंजाब के खाद्य निर्यातकों की टीम को बधाई देने के लिए स्मारिका जारी की।
ये भी पढ़ेः नशे पर मान सरकार सख्त..तस्करों की संपत्ति होगी कुर्क.. साथ देने वाला पुलिसकर्मी तुरंत होगा बर्खास्त

इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि इस फूड शो में दुनिया भर की बेहतरीन फूड कंपनियां हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि इस मेगा फूड फेस्टिवल (Mega Food Festival) में पंजाब की प्रमुख फूड कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेंगे।

इस मौके पर सीएम भगवंत सिंह मान ने भारत में हरित क्रांति (Green Revolution) लाने में पंजाब की अहम भूमिका को भी याद किया। सीएम मान ने कहा कि राज्य के किसानों की कड़ी मेहनत के कारण अब पंजाब में खाद्यान्न प्रचुर मात्रा में है और यह राष्ट्रीय खाद्यान्न भंडार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि उत्पादन अधिशेष है, इसलिए फलों और सब्जियों जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों के माध्यम से कृषि विविधीकरण को अपनाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ेः Punjab: CM भगवंत मान का सख़्त संदेश..कहा- सरकारी दफ्तरों में जनता परेशान हुई, तो DC होंगे जवाबदेह

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि इस विकल्प में किसानों की आय बढ़ाने, स्थिरता सुनिश्चित करने और विदेशी कमाई बढ़ाने के साथ-साथ आजीविका सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता है।

सीएम मान ने आगे कहा कि मिल्कफेड, मार्कफैड और पंजाब एग्रो में पंजाब के खाद्य उत्पादों विशेषकर वेरका, सोहाना और फाइव रिवर जैसे उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि पंजाब मार्ट के माध्यम से खाद्य एवं कृषि उत्पादों को ”मेड इन पंजाब” बनाया जाएगा। और इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी समृद्ध पाक विरासत को प्रदर्शित करना और बढ़ावा देना है। इस अवसर पर पंजाब राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष बाल मुकंद शर्मा भी उपस्थित थे।