Punjab

Punjab: CM मान का सख्त रुख, सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के अपमान पर जताई आपत्ति

पंजाब
Spread the love

एयर इंडिया के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने आज श्री अकाल तख्त साहिब (Sri Akal Takht Sahib) के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार एयर इंडिया के कर्मचारियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढे़ंः Punjab News: CM मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल का एक और उद्योग हितैषी फैसला

यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ बदसलूकी की घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के स्टाफ का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार अनुचित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सिंह साहिब पंजाब और विशेष रूप से सिख समुदाय की अत्यंत सम्मानित शख्सियत हैं और उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ेंः Punjab: सीमा पर सतर्कता बढ़ाने और सरहद पार नशा तस्करी रोकने के लिए 5500 होम गार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी- CM मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने प्रत्येक सिख के मन को गहरी ठेस पहुंचाई है और उनकी भावनाओं को चोट पहुंचाई है। उन्होंने भारत सरकार से एयर इंडिया के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ उदाहरणात्मक कार्रवाई करने की अपील की ताकि दूसरों को सबक मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए, क्योंकि यह मामला सीधे तौर पर विश्व भर के समस्त सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।