Punjab

Punjab: ओपी चौटाला के निधन पर CM Mann ने जताया शोक

पंजाब
Spread the love

Punjab के सीएम भगवंत मान ने भी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Punjab News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें हरियाणा में सबसे तेज-तर्रार नेताओं में से एक माना जाता था। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
ये भी पढ़ेः Punjab: पारंपरिक हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देना मुख्य मकसद: CM Mann

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने ओपी चौटाला के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा- पड़ोसी राज्य हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन की खबर मिली। परिवार और स्नेहियों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। परमात्मा के आगे प्रार्थना, दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास दें और कठिन समय में चाहने वालों को हौंसला, हिम्मत और बल दें।