Punjab

Punjab: पंजाब की महिलाओं को CM मान का तोहफ़ा, जानिए कब से खाते में आएंगे 1100 रुपये

पंजाब राजनीति
Spread the love

यह एलान पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये की आर्थिक मदद को लेकर किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि अगले साल से महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये मिलने लगेंगे।

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले साल 2026 के बजट में पारित होने के बाद प्रदेश की महिलाओं को सरकार के वादे के अनुसार 1100 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Punjab: सीवरेज नेटवर्कों को बहाल करने के लिए 4407 सीवरमैन 24 घंटे काम कर रहे हैं: डॉ. रवजोत सिंह

उल्लेखनीय है कि आप सरकार सूबे में रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए सफर मुफ्त किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भगवंत मान ने घोषणा की थी कि महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के साथ हर महीने 1100 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि आप सरकार इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और समय आ गया है कि सरकार महिलाओं से किए इस वादे को जल्द पूरा करेगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और यह वादा किसी भी हालत में अधूरा नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें: Punjab: ‘पंजाब में ‘युद्ध नशियों विरुद्ध’ अभियान: 204वें दिन 89 तस्कर गिरफ्तार, 4.5 किलो हेरोइन बरामद

प्रदेश में 18 साल से बड़ी एक करोड़ महिलाएं

प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की करीब एक करोड़ महिलाएं हैं। आम आदमी पार्टी ने 2022 में सत्ता में आने से पहले प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं से हर महीने एक हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।