Punjab

Punjab: CM भगवंत मान की मुहिम रंग ला रही, 162 दिनों में 25 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब राजनीति
Spread the love

जनता को मिल रहा भरोसा

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) द्वारा नशों के पूर्ण खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ (War Against Drugs) के 162वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में बड़ा ऑपरेशन चलाया। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव (Gaurav Yadav) के निर्देशों पर चलाए गए इस ऑपरेशन के तहत सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ 391 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 50 एफआईआर दर्ज कर 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन और 1,594 नशीली गोलियां तथा कैप्सूल बरामद किए गए।

Pic Social Media

162 दिनों में रिकॉर्ड गिरफ्तारियां

इस कार्रवाई के साथ ही 162 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 25,343 हो गई है। स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि 67 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 110 से अधिक पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की। इस दौरान 414 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब में अपने काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: CM मान की सुखबीर बादल को चुनौती

तीन-स्तरीय रणनीति का क्रियान्वयन

पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ तीन-स्तरीय रणनीति एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) लागू की गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज 43 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज के लिए तैयार किया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शहीद लांस नायक प्रितपाल सिंह के परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त कीं

मजबूत निगरानी व्यवस्था

इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है। यह कार्रवाई पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रदेश में बदलाव की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।