Punjab

Punjab: CM भगवंत मान ने दिखाई सादगी, बाढ़ग्रस्त इलाके में जमीन पर बैठकर खाया लंगर

पंजाब राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा- बहुत जल्द हालात सामान्य होंगे

Punjab News: पंजाब में बाढ़ की विकराल स्थिति के बीच सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और स्थानीय लोगों की समस्याओं का जायजा ले रहे हैं। फिरोजपुर के दौरे के दौरान सीएम मान ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद जमीन पर बैठकर लंगर खाया, जिसकी लोगों ने जमकर तारीफ की। सीएम मान ने आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दी जाएगी और जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।

Pic Social Media

फिरोजपुर में बाढ़ का जायजा, लोगों को दिया हौसला

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांव गट्टी राजो के के दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि नाव के जरिए बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया और स्थानीय लोगों से मिलकर उन्हें हौसला दिया गया। सीएम ने कहा कि सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़े हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: बैंस ने बरसते बारिश में प्रभावित लोगों तक पहुँचकर प्रबंधों का लिया जायज़ा

नुकसान की भरपाई और मुआवजे का आश्वासन

सीएम मान ने अपनी पोस्ट में कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए नए और प्रभावी उपायों की तलाश की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार से प्राकृतिक आपदाओं के मुआवजे को बढ़ाने की मांग भी की। सीएम ने लोगों से हिम्मत और सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरी तत्परता से राहत कार्यों में जुटी है और जल्द ही स्थिति नियंत्रण में होगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में सेवा और समर्पण की मिसाल, मान सरकार का बाढ़ राहत अभियान बना जनता की ताक़त

मान सरकार का राहत कार्यों में जी-जान से योगदान

पंजाब में बाढ़ से निपटने के लिए मान सरकार पूरी तरह सक्रिय है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के साथ-साथ पूरी पंजाब कैबिनेट प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है। कई मंत्री स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरी सामान व राहत सामग्री प्रदान करने में जुटे हैं। फाजिल्का से विधायक नरिंदर सवना अपने क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को लगातार सहायता पहुंचा रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है, जिससे हर परिवार को उचित मदद मिल सके।