Punjab

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर शोक व्यक्त

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका आज शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो बेटियाँ छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: Punjab: भूमि समेकन किसानों के लाभ और अवैध कॉलोनाइज़रों के भ्रष्टाचार राज को समाप्त करने के लिए है: मुख्यमंत्री मान

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जनकल्याण के लिए उनके निरंतर प्रयासों को स्मरण किया।

ये भी पढ़ें: Punjab: भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान 15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार

शोकाकुल परिवार, संबंधियों और निकटजनों के प्रति दिल से सहानुभूति प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में सदैव स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।