Punjab: पंजाब के युवाओं के लिए खुश कर देने वाली खबर, मान सरकार ने किया नई भर्ती का ऐलान
Punjab News: पंजाब के युवाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) ने एक बार फिर से बंपर भर्ती निकाली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि साल 2025-26 के दौरान PSPCL में 4,864 और भर्तियां होंगी। उन्होंने जानकारी दी कि अप्रैल 2022 से पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSTCL) द्वारा कुल 6,586 भर्तियां हुई हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: गरीब छात्रों की आर्थिक सहायता के लिए मान सरकार दे रही है पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि 35 सहायक इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) सौंपते हुए पंजाब सरकार के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जानकारी दी कि इन कुल भर्तियों में से 4444 युवाओं को PSPCL तथा 782 को पीएसटीसीएल में सीधी भर्ती के माध्यम से भर्ती किया गया हैं। इसके साथ ही, 1,360 लोगों को अनुकंपा के आधार पर भर्ती किया गया है। मंत्री ईटीओ ने आगे कहा कि इन भर्तियों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और बिजली विभाग के मानव संसाधन को मजबूत करके प्रदेशवासियों को बेहतर एवं निर्बाध बिजली सेवाएं सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ेंः Amritsar में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले को दी जाएगी कठोर सजा: CM Mann
नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) प्राप्त करने वाले 35 सहायक इंजीनियरों में से 22 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार के विशेषज्ञ हैं, तो वहीं 13 इलेक्ट्रिकल के विशेषज्ञ हैं। सभी अभ्यर्थी से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने उनकी शैक्षिक योग्यता और विभाग में काम करने की उनकी प्राथमिकताओं के बारे में बात की। रोजगार के मौके प्रदान करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आगे कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में मार्च 2022 में सरकार बनने के बाद से अब तक 50,000 से अधिक नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।
