Punjab: हर गांव में बनेगा खेल मैदान, पंजाब सरकार का युवाओं को नशे से बचाने के लिए बड़ा कदम
Punjab News: पंजाब के युवाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि पंजाब में इन दिनों भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली मान सरकार (Mann Sarkar) राज्य भर में नशा के खिलाफ अभियान चल रही है। युवाओं को नशा से बचाने के लिए मान सरकरा हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि पंजाब में खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए मान सरकार हर गांव में खेल के मैदान (Playgrounds) बनवाएगी। पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Minister Tarunpreet Singh Saund) और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने रूपनगर जिले के विभिन्न गांवों के स्कूलों और खेल मैदानों का निरीक्षण किए।
ये भी पढ़ेंः Punjab: AAP नेता विजय नायर ने रचाई शादी, समारोह में पहुंचे CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

भगवंत मान सरकार द्वारा हर गांव में खेल मैदान बनाए जाएंगे
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब में खेल संस्कृति को और बढ़ावा देने और युवाओं को नशे के खतरे से बचाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार राज्य के सभी गांवों में खेल के मैदान (Playgrounds) बनवाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 13,000 गांवों में युवाओं की मांग के अनुसार ये खेल मैदान बनाए जाएंगे, जिनमें फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल आदि खेलों के मैदान शामिल होंगे।
खेल को बढ़ावा देने के लिए बजट में 979 करोड़ रुपये रखे गए
मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए बजट में 979 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इस राशि से सरकार द्वारा खेल मैदानों के साथ-साथ गांवों में जिम भी बनाए जाएंगे, जिससे युवा अपनी सेहत पर ध्यान दें और नशे से दूर रहें।
ये भी पढे़ंः Punjab: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला,पंजाब पुलिस ने महज 12 घंटों में सुलझाया मामला
युवाओं को खेलों से जोड़ना आवश्यक
मंत्री सौंद ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को खेलों से जोड़ना बहुत ही जरूरी है क्योंकि खेलों से जुड़कर ही युवा वर्ग सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकता है। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाले खिलाड़ियों को जहां नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाता है, वहीं उन्हें सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी दिया गया है जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल बन सके।
मान सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रयासरत
इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को अच्छी सेहत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अधिक से अधिक प्रयास कर रही है जिससे पंजाब को एक बार फिर रंगला पंजाब बनाया जा सके।
इस दौरान रूपनगर के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा, चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरनजीत सिंह, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर वरजीत वालिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) मिस चंद्रज्योति सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हरमिंदर सिंह ढाहे, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट रूपनगर के चेयरमैन राम कुमार मुकारी के अलावा जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
