Punjab

Punjab: अमन अरोड़ा ने माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों की बेमिसाल शहादत को किया नमन

पंजाब
Spread the love

अमन अरोड़ा, साथियों के साथ कैबिनेट मंत्रियों, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक

Punjab News: पंजाब के नई और नवयुगीन ऊर्जा स्रोत मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज शहीदी सभा की समाप्ति के मौके पर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की महान और लासानी शहादत को याद किया।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता योजना से जनता को फायदा: CM Mann

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह कुर्बानी इतिहास के पन्नों पर सदा के लिए उकेरी गई है, जो अटूट विश्वास और बेमिसाल बहादुरी का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अकाल पुरुष के आगे सरबत के भले और पंजाब के विकास तथा खुशहाली के लिए अरदास की है। उन्होंने सिख इतिहास के इस अहम अध्याय के बारे में और जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जो कुर्बानी और बेमिसाल बहादुरी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह शहादतें हमें बिना किसी डर-भय के सत्य की आवाज बुलंद करने की शिक्षा देती हैं। उन्होंने कहा कि झूठ और धोखे का फैलाव जितना भी बड़ा हो, अंत में जीत सत्य की ही होती है।

मंत्री अमन अरोड़ा ने डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी, पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों कुलदीप सिंह ढालीवाल, गुरमीत सिंह खुड्डियां, तरुणप्रीत सिंह सौंद, हरदीप सिंह मुंडियां, डॉ. बलजीत कौर सहित गुरु मर्यादा के अनुसार पंगत में बैठकर लंगर भी छका। इस मौके पर हलका फतेहगढ़ साहिब से विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने मंत्री अरोड़ा को यादगारी चिन्ह भी भेंट किए।

ये भी पढ़ेः Punjab में माइनिंग इंस्पेक्शन ऐप लांच, मंत्री बरिंदर गोयल ने रेवेन्यू कलेक्शन पर दी अहम जानकारी

इस मौके पर विधायक बसी पठाना रूपिंदर सिंह हैपी, विधायक समाना चेतन सिंह जोड़ामाजरा, विधायक समराला जगतार सिंह दयालपुरा, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी., पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया, जिला योजना समिति फतेहगढ़ साहिब के चेयरमैन अजय सिंह लिबड़ा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मोगा के चेयरमैन दीपक शर्मा, मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी मौजूद थे।