‘नशामुक्ति’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 63 लोगों को इलाज के लिए किया प्रेरित
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राज्य से नशे की समाप्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान “नशों के खिलाफ युद्ध (Yudh Nashian Virudh)” के 86वें दिन पंजाब पुलिस ने सोमवार को 142 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4.4 किलोग्राम हेरोइन और ₹57.4 लाख की नशीली कमाई बरामद की। इसके साथ ही, 86 दिनों में अब तक कुल 13,668 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब के बहादुर सैनिकों ने राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया

यह कार्रवाई पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने इस युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उप-समिति भी गठित की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विशेष DGP कानून एवं व्यवस्था अरपित शुक्ला ने बताया कि 200 से अधिक पुलिस टीमों, जिनमें 1400 से अधिक पुलिसकर्मी और 96 राजपत्रित अधिकारी शामिल थे, ने राज्यभर में 473 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 104 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गईं। पुलिस टीमों ने दिनभर चलाए गए अभियान के दौरान 498 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब की ऐतिहासिक पहल, अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान की ओर से लोगों की परेशानी खत्म
विशेष DGP ने बताया कि राज्य सरकार ने नशे के उन्मूलन के लिए प्रवर्तन (Enforcement), नशामुक्ति (De-addiction) और रोकथाम (Prevention) की तीन-स्तरीय रणनीति लागू की है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने आज 63 व्यक्तियों को नशामुक्ति व पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।
