Punjab

Punjab: 8 साल के अभिजोत को मिली नई उम्मीद, मान सरकार कराएगी किडनी का फ्री इलाज

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab: पंजाब के रहने वाले 8 वर्षीय अभिजोत सिंह को अब जीवन की एक नई उम्मीद मिल गई है।

Punjab News: पंजाब के रहने वाले 8 वर्षीय अभिजोत सिंह (Abhijot Singh) को अब जीवन की एक नई उम्मीद मिल गई है। गंभीर किडनी बीमारी (Kidney Disease) से जूझ रहे अभिजोत का इलाज अब पंजाब सरकार की पहल पर फ्री में किया जा रहा है। बच्चा अमृतसर स्थित बेबे नानकी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के निर्देश पर शुरू हुआ है।

Pic Social Media

CM मान का तुरंत ऐलान

आपको बता दें कि पंजाब के बाढ़ प्रभावित अजनाला क्षेत्र के आठ वर्षीय अभिजोत सिंह को अब नई जिंदगी की उम्मीद जगी है। बाढ़ के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति चरमरा गई थी और इलाज बीच में ही रुक गया था। जब यह जानकारी सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत X पर पोस्ट कर ऐलान किया कि सरकार बच्चे के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी।

मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘अमृतसर साहिब के गांव तलवंडी के निवासी 8 साल के अभिजोत सिंह किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। सरकार की ओर से उनके इलाज के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। हम राज्य के किसी भी व्यक्ति को इलाज और दवाई के मामले में वंचित नहीं रहने देंगे।’

ये भी पढ़ेंः Punjab Flood: बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी पंजाब सरकार, संजय सिंह ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

इलाज रुका था, क्योंकि बाढ़ ने सब छीन लिया था

अभिजोत की चाची जोबनप्रीत कौर ने कहा कि बच्चा तीन साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित है और पहले उसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा था। लेकिन बीमारी के लंबे इलाज और महंगी दवाओं ने परिवार की कमर तोड़ दी थी। हाल ही में आई बाढ़ में घर और खेत डूबने के बाद परिवार की आय का स्त्रोत भी खत्म हो गया, और अभिजोत का इलाज बंद हो गया। उन्होंने सीएम का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें फिर से उम्मीद दी है।

Pic Social Media

डॉक्टरों की निगरानी में है बच्चा

बेबे नानकी अस्पताल की डॉक्टर सिमरजीत कौर (Simarjit Kaur) ने जानकारी दी कि अभिजोत जब अस्पताल पहुंचा, तो उसके पूरे शरीर में सूजन थी। लेकिन वह अब क्लीनिकली स्थिर है और डॉक्टरों की टीम पूरी तत्परता से इलाज में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अभिजोत का पूरा इलाज फ्री किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने दिखाया बड़ा दिल, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 5 करोड़ रुपये

परिवार को मिला भरोसा

अभिजोत की दादी ने कहा कि सरकार की मदद से अब उन्हें भरोसा है कि बच्चा जल्द स्वस्थ होकर स्कूल जा सकेगा। बाढ़ से जूझ रहे परिवारों के लिए यह कदम बड़ी राहत है और संदेश भी कि सरकार उनके साथ खड़ी है।