Public First चैनल को लेकर मीडिया जगत में हलचल तेज
Public First: मध्य प्रदेश में अपनी खास पहचान बनाने वाला न्यूज़ चैनल ‘पब्लिक फर्स्ट’ (Public First) अब अपने विस्तार के अगले चरण के लिए पूरी तरह तैयार है। डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाते हुए चैनल जल्द ही देश के प्रमुख डीटीएच (DTH) प्लेटफॉर्म टाटा स्काई (अब TATA PLAY) पर उपलब्ध होने जा रहा है। ‘पब्लिक फर्स्ट’ के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ आशुतोष गुप्ता इसे लेकर बेहद Excited हैं। उन्होंने बताया कि चैनल जल्द ही नए तेवर और कलेवर में नजर आएगा। और टाटा स्काई के चैनल नंबर 1172 पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा।
विस्तार की दिशा में बड़ा कदम
आशुतोष गुप्ता के मुताबिक ‘पब्लिक फर्स्ट’ का उद्देश्य हमेशा से जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना रहा है। टाटा स्काई जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर आने से चैनल की पहुंच न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले हिंदी भाषी दर्शकों तक भी प्रभावी रूप से हो सकेगी।
तकनीकी गुणवत्ता और कंटेंट पर
आशुतोष गुप्ता ने बताया कि चैनल अपनी तकनीकी गुणवत्ता और कंटेंट में लगातार सुधार कर रहा है। टाटा स्काई पर प्रसारण शुरू होने से दर्शकों को हाई- डेफिनिशन अनुभव के साथ-साथ निष्पक्ष खबरें देखने को मिलेंगी। “हमारा लक्ष्य पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों के साथ आधुनिक तकनीक का तालमेल बिठाना है। टाटा स्काई पर 1172 नंबर के साथ हम एक नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।”
मीडिया जगत में हलचल
विशेषज्ञों का मानना है कि ‘पब्लिक फर्स्ट’ का टाटा स्काई जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर आना मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय मीडिया के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। इससे न केवल विज्ञापनदाताओं का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि चैनल की व्यूअरशिप रेटिंग (BARC) पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।
