Prickly Heat Remedies

Prickly Heat Remedies: घमौरियों से परेशान..फ़ौरन आराम दिलायेंगे ये घरेलू उपाय

हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Prickly Heat Remedies: इन दिनों पड़ रही भयंकर गर्मी से हर कोई परेशान है। गर्मी में जरा सी लापरवाही के कारण कई बीमारियां हो जाती हैं। उन्हीं में से एक घमौरियों भी है। गर्मी में यह बहुत आम समस्या हो गई है। ज्यादा पसीना और बैक्टीरियल इन्फेक्शन (Bacterial infection) के कारण से घमौरियों की समस्या होती है। घमौरियां छोटे-छोटे लाल और सफेद दाने होते हैं, जो खुजलीभरे होते हैं। कभी कभी इनमें तेज जलन भी होने लगती है। पीठ, जांघ, कमर और गर्दन पर घमौरियों की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आपको भी घमौरियों ने परेशान कर रखा है, तो यहां दिए गए उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः सेहत के लिए वरदान हैं ये करामाती पत्ते, रोज 5 पत्ते खा लिए, तो कई बीमारियां होंगी दूर

Pic Social media

अगर आप भी घमौरियों से परेशान हैं तो कपूर का पाउडर बना लें और इसे नारियल तेल (Coconut Oil) में मिलाकर शरीर पर हल्के हाथों से मालिश करें, इससे घमौरियों से छुटकारा मिल जाएगा।

तुलसी की डंडियों को धूप में अच्छे से सुखाकर पाउडर बना लें। पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर लेप बनालें और इसे घमौरियों पर लगाएं, इससे काफी आराम मिलता है।

नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर छान लें। छाने हुए पानी को नहाने वाले पानी में मिलाकर नहाने से काफी राहत मिलती है। घमौरियां होने पर लगातार दो- तीन दिन इस पानी से नहाएं। इससे घमौरियां खत्म हो जाती हैं। वैसे घमौरियों पर नीम की पत्तियां लगाने से भी रिलीफ मिलता है।

एलोवेरा जेल (Aloe vera gel) स्किन से जुड़ी बहुत सारी परेशानियों का कारगर इलाज है। इसे घमौरियों पर लगाकर छोड़ दें और नहाते समय हटाएं। बहुत फायदा मिलेगा।

एक मग पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा घोल लें। अब इस पानी में एक सूती कपड़े भिगाकर उसे घमौरियों पर लगाएं, राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः मशहूर सिंगर अलका याग्निक को सुनाई देना बंद..आप भी हो जाएं सावधान

आलू के पतले गोल स्लाइस काटकर फ्रिज में रख दें। 10-15 मिनट बाद इसे घमौरी वाली जगह पर लगाएं। दिन में दो से तीन बार आलू का यह उपाय करने से आराम मिलेगा।

घमौरियों पर पुदीने की पत्तियों का पेस्ट लगाने से भी इससे छुटकारा मिल जाता है।

पके पपीते को मैश कर लें। इसमें एक चम्मच गेहूं का आटा मिलाकर घमौरियों पर लगाएं और कुछ देर बाद नहा लें। घमौरियों की परेशानी दूर करने में ये उपाय राहत देगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान

घमौरियां होने पर दही, लस्सी, ठंडे दूध का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।

दिन में कम से कम दो बार नहाएं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ सीजनल फल और सब्जियों का सेवन करें।

कॉटन के कपड़े पहनें और बहुत ज्यादा ज्वैलरी पहनने से बचें।

तला-भुना और तेज मिर्च-मसालों वाला खाना खाने से बचें।

धूप में निकलते समय स्कार्फ वाला छाता साथ रखें।