पंजाब सरकार में मंत्री अनमोल गगन की शादी की तैयारियां शुरू..16 जून को लेंगी सात फेरे

एंटरटेनमेंट पंजाब
Spread the love

Anmol Gagan Maan Wedding News: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की नेता अनमोल गगन की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Man) 16 जून को जीरकपुर के वकील और व्यवसायी शहबाज सोही (Shahbaz Sohi) से शादी के बंधन बधेंगी। अनमोल गगन मान का परिवार मानसा जिले से है और उनकी शादी जीरकपुर के बलटाना के सोही परिवार (Sohi Family) में तय हुई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः अच्छी खबर..5 जुलाई से चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

आपको बता दें कि सोही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। दूल्हे की मां शीलम सोही डेराबस्सी में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। उन्होंने एक बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन अब वह अपने दिवंगत पति का व्यवसाय संभालती हैं।

अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Man) की होने वाली सास शीलम सोही ने कहा कि 16 तारीख को दोनों सादगी के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब नाभा साहिब में शादी के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवार के कुछ खास मेहमानों के लिए दावत रखी गई है। अनमोल गगन मान का जन्म मानसा जिले में 26 फरवरी 1990 को हुआ था। उनका पालन-पोषण मोहाली में हुआ। 2013 में अनमोल गगन मान ने चंडीगढ़ में एमसीएम डीएवी कॉलेज से मनोविज्ञान और संगीत में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की।

म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ राजनीति में रखा कदम

इसी साल मिस वर्ल्ड पंजाबन में मिस मोहाली (Miss Mohali) पंजाबन का ताज भी उन्होंने जीता। इसके बाद मान 2014 में इंग्लैंड चली गईं। साल 2015 में अनमोल का पहला गाना शौकीन जट्ट आया। इस गाने के बाद उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। वहीं इसके बाद अनमोल मान ने 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। तब से उन्होंने राजनीति में अपना पूरा समय देना शुरू कर दिया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Punjab में कौन मारेगा बाजी? देखिए Exit Poll के आंकड़े क्या कहते हैं?

2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार लड़ा चुनाव

साल 2022 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में पहली बार चुनाव लड़ा और खरड़ से जीत हासिल की। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को 37718 वोटों से हराया था। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने उन्हें अपनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया। इस समय उनके पास पंजाब सरकार का टूरिज्म विभाग है। अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Man) विधायक बनने के बाद अनमोल कुछ बयानों की वजह से विवादों में भी रहीं।