NCR

NCR में बड़े एक्शन की तैयारी..200 घरों पर चलेगा बुलडोजर

दिल्ली NCR हरियाणा
Spread the love

NCR में होगा बड़ा एक्शन, 200 घरों पर गरजेगा बुलडोजर

Gurgaon News: NCR से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि NCR के 200 घरों पर बुलडोजर एक्शन (Bulldozer Action) की तैयारी है। बता दें कि गुरुग्राम (Gurgaon) की मिलेनियम सिटी (Millennium City) में निगम परमिशन के बिना ही घरों का निर्माण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इसको लेकर निगम ने शहर में बन रहे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन (Bulldozer Action) की तैयारी में है। निगम द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे में 2600 अवैध निर्माणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। साथ ही गुरुग्राम में 200 अवैध भवनों को गिराने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Noida: Supertech का ट्विन टावर बना प्राधिकरण के अधिकारियों के गले की फांस

Pic Social Media

आपको बता दें कि पिछले महीने से यह अवैध निर्माणों (Illegal Constructions) का काम चल रहा है। निगमायुक्त डॉ नरहरि सिंह बांगड़ ने चारों जोन की इनफोर्समेंट टीम को हर सप्ताह के शनिवार को तोड़फोड़ अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। निगम की ओर से अब अगले महीने इन अवैध इमारतों को तोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

गुरुग्राम में अवैध निर्माणों की लंबी लिस्ट है। रिहायशी कॉलोनियों (Residential Colonies) में बिल्डरों द्वारा नियमों को किनारे करके लगातार अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निगम ने योजना बना ली है। 2600 अवैध निर्माण कर्ताओं को कारण बताओ जारी कर दिया गया है। सभी को एक हफ्ते के अंदर निगम में अपना जवाब देना है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं आया तो निगम की ओर से उनको दोबारा डेमोलिशन ऑर्डर जारी किया जाएगा। इसके बाद टीम को भेजकर तोड़फोड़ करने की कार्रवाई की जाएगी।

जोन-3 में नहीं हो रही कार्रवाई

आपको बता दें कि नगर निगम के जोन-3 में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण हो रहा है। सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति हो रही है। कार्रवाई न करने पर निगमायुक्त ने एसडीओ को भी बदल दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में यहां अवैध निर्माण को लेकर काम तेजी से हो रहा है।

ये भी पढे़ंः Noida: Supertech का ट्विन टावर बना प्राधिकरण के अधिकारियों के गले की फांस

तीन माह में तोड़े गए इतने घर

निगम की चारों जोन की टीम ने तीन महीनों में 30 के लगभग आयुध डिपो में अवैध निर्माणों का तोड़ने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके साथ ही 30 से अधिक अवैध निर्माणों को चारों जोन में निगम की इनफोर्समेंट टीम ने तोड़ा है। इनफोर्समेंट टीम की ओर से अवैध निर्माणों पर धीमी कार्रवाई को लेकर असतुष्टि जाहिर कर प्रत्येक सप्ताह कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जानिए किस जोन में कितने नोटिस जारी

जोन-1 में 700 नोटिस
जोन-2 में 800 नोटिस
जोन-3 में 650 नोटिस
जोन-4 में 450 नोटिस

200 से ज्यादा घरों पर गरजेगा बुलडोजरं

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की चारों जाने की टीमों ने 200 से ज्यादा अवैध निर्माणधीन भवन मालिकों को डिमोलेशन ऑर्डर दे दिए हैं। ऑर्डर में निगम ने लोगों को पांच दिन का समय भी दिया है कि वह या तो अपने आप अपने अवैध निर्माणाधीन भवन को तोड़ ले या फिर निगम की ओर से इनको तोड़ा जाएगा। नगर निगम ने अगले सप्ताह से अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। किसी भी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए निगम ने पुलिस विभाग से फोर्स की भी मांग की है। सूत्रों के मुताबिक नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन तैयार है। साथ ही नगर निगम इसके लिए योजना तैयार कर ध्वतस्तीकरण की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

शनिवार-शनिवार को चलाया जाएगा अभियान

गुरुग्राम के निगम आयुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ा ने बताया कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए चारों जोन की इनफोर्समेंट टीमों को निर्देश दिए जा चुके हैं। शनिवार- शनिवार यह तोड़फोड़ अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर निगम की तरफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।