Prasar Bharti: प्रसार भारती ने वरिष्ठ संवाददाता(Senior correspondent) और स्ट्रिंगर्स (Stringers) के पदों पर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार तय वक्त से पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. वरिष्ठ संवाददाता के के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 जनवरी 2025 तक और स्ट्रिंगर के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 फरवरी 2025 तय है.
ये भी पढ़ें: TRP News: सारा काम छोड़िए..पहले इसे देखिए!
कैसे Apply करना है?
स्ट्रिंगर – पद स्ट्रिंगर पदों पर आवेदन ऑफलाइन करना होगा. फॉर्म डाउनलोड कर 15 जनवरी से पहले सहायक निदेशक (समाचार) प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर, रायपुर- 492007 (छत्तीसगढ़) के पते पर भेजना होगा. साथ में 1180 रुपये का आवेदन शुल्क बतौर डीडी जमा कराना होगा. स्ट्रिंगर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लोकल कवरेज के लिए 1500 रुपये, सेकंड कवरेज का 1000 रुपया और आउट स्टेशन कवरेज का 1800 रुपये के अनुसार भुगतान किया जाएगा.
वरिष्ठ संवाददाता – इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना है. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पीजी डिग्री-डिप्लोमा होना आवश्यक है. फील्ड का पांच साल का अनुभव हो. उम्र 45 वर्ष निर्धारित की गई है. चयन के बाद कैंडिडेट को वाराणसी, पण्जी, कोलकाता, बैंगलुरु, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा स्थित प्रसार भारती के कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा.
वरिष्ठ संवाददाता के पदों पर चयनित कैंडिडेट को 80,000 से लेकर 1,25000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. उम्मीदवारों का चयन इस पद पर दो वर्ष के लिए होगा. अन्य जानकारी, फॉर्म डाउनलोड करने और ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
