PNB Account: पीएनबी के खाताधारकों के लिए खुश कर देने वाली खबर
PNB Account: अगर आपका भी बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में है तो यह खबर आपको खुश कर देने वाली है। आपको बता दें कि पीएनबी सैलरी अकाउंट (PNB Salary Account) पर तमाम तरह की सुविधाएं दे रहा है। साथ ही कुछ शर्तों के आधार पर पीएनबी खाता धारक को 23 लाख तक की सुविधा का भी लाभ मिलता है। पीएनबी बहुत समय पहले से सैलरी अकाउंट पर यह सुविधा दे रहा है। लेकिन जानकारी न होने के कारण बहुत से लोग इसका लाभ नहीं ले पाते हैं। आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक के इस अकाउंट का नाम माय सैलरी अकाउंट है। इसमें बैंक की तरफ से ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। पीएनबी (PNB) समय-समय पर सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाता है।
ये भी पढ़ेंः UBER: उबर कैब में सफ़र करने वाले ये ख़बर ज़रूर पढ़ लें

जानिए कैसे मिलेगा 23 लाख रुपए का फायदा
बता दें कि माय सैलरी अकाउंट (My Salary Account) की स्वीप फैसिलिटी बहुत खास है। इसमें ग्राहकों को दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा भी मिलती है। पीएनबी प्रूडेंट स्वीप डिपॉजिट स्कीम चलाता है। जो आपकी बचत पर उच्च ब्याज दर कमाने में सहायता करता है। इस सुविधा में बचत खाते से फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे अपने आप ट्रांसफर हो जातें हैं। पीएनबी अपने सैलरी खाताधारकों को बीमा कवर सहित कई अन्य लाभ भी दे रहा है। जीरो बैलेंस और जीरो क्वार्टरली एवरेज बैलेंस की सुविधा के साथ पीएनबी माई सैलरी अकाउंट खोलने पर ग्राहक को 20 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर भी देता है।
ये भी पढ़ेंः Traffic Challan: ट्रैफिक चालान माफ़ करवाने का एक और मौका..इस दिन लगेगी लोक अदालत
ये भी मिलते हैं फायदे
आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। प्राइवेट कंपनीज के ज्यादातर अकाउंट प्राइवेट इसी बैंक में ही संचालित हैं। ऐसे में कुछ साल पहले ही पीएनबी ने सैलरी अकाउंट (Salary Account) पर कई नई सुविधाएं शुरू की थी। इनमें PNB My Salary Account अहम है। इस सुविधा के तहत खाता खोल कर ग्राहक कई गुना तक अपना फायदा बढ़ा सकते हैं। पीएनबी के अनुसार, ( My Salary Account) में जीरो शुरुआती जमा राशि देनी है। खाता खोलते समय कोई पैसा नहीं देना होगा। इस खाते में ग्राहकों को स्वीप फैसिलिटी भी मिलती है। पीएनबी माई सैलरी अकाउंट में ग्राहक ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी भी ले सकते हैं। इसमें ग्राहकों को पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी दिया जाता है। खाते के साथ आप फ्री क्रेडिट कार्ड (Credit Card) भी ले सकते हैं। इमरजेंसी में पैसे की जरूरत पड़ जाए तो ओवरड्राफ्ट के रूप में इस खाते से लोन ले सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
वेतन के हिसाब से अलग अलग है कैटेगिरी
इस खाते में 10 हजार से 25 हजार हरमाह वेतन पाने वालों को सिल्वर कैटेगरी में रखा गया है।
इसके साथ ही 25001 से 75000 रुपये तक के लोगों को गोल्ड कैटेगरी में रखा गया है।
75001 रुपये से 150000 रुपये हर माह वेतन पाने वाले लोगों को प्रीमियम श्रेणी में रखा गया है।
वहीं, 150001 रुपये से अधिक वेतन वालों को प्लेटिनम श्रेणी में रखा गया है।
