UP वालों..ठंड को लेकर मौसम विभाग का चौंकाने वाला अपडेट पढ़ लीजिए

Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP Weather Update: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भयंकर ठंड पड़ रही है। प्रदेश में कहीं घना कोहरा (Fog) तो कई इलकों में हल्का कोहरा देखने को मिला है। पश्चिम की ओर से आने वाली ठंड हवाओं (Cold Winds) ने तापमान को कम कर दिया है। जिसके चलते ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग (Weather Department) ने आने वाले दिनों में मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः यूपी में कब निकलेगी धूप..ठंड को लेकर मौसम विभाग का अपडेट पढ़िए

Pic Social Media

मौसम विभाग ने बीते सोमवार के लिए ठंड का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश अंचलों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इस कारण दृश्यता 50 मीटर से नीचे भी जा सकती है।

अयोध्या में भी घना कोहरा छाए रहने का आसार है। राज्य में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे (Cold Day) और कहीं-कहीं सीवियर कोल्ड डे का प्रकोप रहेगा यानि धूप नहीं निकलेगी और दिन में भी कुहासा बना रहेगा। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में भी कोहरे का असर रहेगा।

वहीं ताजनगरी (Tajnagari) में बेहद सर्द रही। निचला तापमान 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह अब तक का सबसे कम निचला पारा है। इस लिहाज से यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। रात 9 बजे से ही भीषण कोहरा छा गया।

25 तक कोहरे और गलन की रहेगी मार

मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 25 जनवरी तक कोल्ड-डे की कंडीशन रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री से कम रहेगा। जबकि निचला तापमान (Temperature) 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ में शीतलहर भी चलती रहेगी। सुबह और देर रात घना या अधिक घना कोहरा छाए रहने के संकेत हैं। खुले स्थानों पर कोहरे की मार अधिक पड़ सकती है।

शीतलहर के चलते सर्दी फिर बढ़ गई

बीते सोमवार को सर्द हवाएं शरीर में घुसी जा रही थीं। दोपहर भर ऐसा ही मौसम रहा। जबकि शाम को सर्दी फिर गहरा गई। निचला तापमान तेजी से गिरा, यह 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम होकर 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Pic Social Media

खुले स्थानों पर बिछ गई सफेद चादर

आज सुबह भी कोहरा छाए रहने की संभावना है। लिहाजा कोहरे के बीच ही रामभक्त श्रीराम (Sriram) जी के दर्शन में शामिल होंगे। 11 बजे तक सभी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार है। खुले स्थानों, हाईवे और अंदरूनी सड़कों पर सफेद चादर बिछी रही। बाजार देर से खुल रहे है।

30 दिसंबर से झेल रहे भीषण सर्दी

इस सीजन (Season) भीषण सर्दी का लंबा दौर चल रहा है। सबसे ठंडे दिनों की शुरुआत 30 दिसंबर से हो गई। यह अब तक चल रही है। कई बार स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जा चुकी हैं। बीच में कोहरा (Fog) भी छाया रहा है। इस कारण बाजार लगातार देरी से खुल रहे हैं। कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोग देरी से दफ्तर और प्रतिष्ठानों पर पहुंच रहे हैं। निर्माणों की रफ्तार भी मंद हो गई है।