लोकसभा चुनाव में नया अध्याय लिखेगी पंजाब की जनता: CM भगवंत मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पक्ष में लगातार रोड शो कर रहे हैं। सीएम मान ने डेरा बाबा नानक, फतेहगढ़ चुरियन और बटाला से होकर गुजरने वाले रोड शो की अगुवाई करके ‘आप’ के गुरदासपुर उम्मीदवार अमनशेर सिंह शेरी कलसी (Amansher Singh Sherry Kalsi) के लिए चुनावी प्रचार किया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में नया अध्याय पंजाब की जनता लिखेगी।
ये भी पढ़ेः पंजाब का एक भी रुपया केंद्र को नहीं रोकने देंगे: CM भगवंत मान

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

इस दौरान सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि इस बार नया अध्याय वोटर लिखेंगे। कलानौर में आम आदमी पार्टी की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा ऐतिहासिक शहर है, क्योंकि अकबर को इसी शहर से ताज पहनाया गया था।

इस बार कुछ नया इतिहास लिखने के लिए तैयार

सीएम मान ने कहा की कलानौर के लोग इस बार कुछ नया इतिहास लिखने के लिए तैयार हैं। विकासमूलक परियोजनाओं के आवंटन में क्षेत्र को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, यह काम मैं इसे 4 जून से करूंगा।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा और बीजेपी सांसद अभिनेता सनी देयोल पर भी निशाना साधा। गुरदासपुर सीट जीतने के बाद, वह कभी लोगों के निकट नहीं लौटे और निर्वाचन क्षेत्र को पूरी तरह से छोड़ दिया।

सीएम मान ने कहा कि गुरदासपुर में जब भी लोग हैंडपंप लगाते हैं तो सनी देओल को कोसते हैं। फिल्म बॉर्डर में उनको सीमा के दूसरी ओर हैंडपंप उखाड़ते देखा जा सकता है, किंतु उनके पास गुरदासपुर के लोगों के लिए समय नहीं है।

आपके बच्चों के भविष्य के लिए कार्य कर रहा हूं: सीएम मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आगे कहा कि जो लोग अपने मुंह में चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, यह आम लोगों के दर्द और कठिनाइयों को कभी नहीं समझ पाएंगे। हम आपके जैसे हैं, आप में से एक हैं, हम गांवों से आते हैं, साधारण परिवारों से आते हैं और हम खेतों से आए हैं। हम मुश्किलों से गुजरे हैं। मैंने हर चीज के लिए कड़ा परिश्रम किया है। अब मैं पंजाब के लिए और आपके बच्चों के भविष्य के लिए कार्य कर रहा हूं।