Pawandeep Rajan

Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन का भयंकर एक्सीडेंट

TOP स्टोरी Trending उत्तराखंड एंटरटेनमेंट
Spread the love

Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का हुआ कार एक्सीडेंट

Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल 12 के विजेता और लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। बता दें कि सोमवार को अहमदाबाद (Ahmedabad) के पास दोपहर करीब 3:40 बजे उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट (Accident) हुआ, जिसमें पवनदीप को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

कार दुर्घटना में आईं गंभीर चोटें

आपको बता दें कि हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पवनदीप बुरी तरह घायल नजर आ रहे हैं और डॉक्टर उनका इलाज करते दिख रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सिंगर के बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। एक्सीडेंट (Accident) इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Pic Social Media

इस हादसे की खबर फैलते ही पवनदीप (Pawandeep) के फैंस और संगीत प्रेमियों में चिंता की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि, दुर्घटना से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

कौन हैं पवनदीप राजन?

पवनदीप राजन उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत जिले के रहने वाले हैं और एक संगीतमय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सुरेश राजन, मां सरोज राजन, और बहन ज्योतिदीप राजन कुमाऊंनी लोक संगीत के जाने-माने कलाकार हैं। पवनदीप ने 2015 में द वॉयस इंडिया जीतकर पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। इसके बाद, 2021 में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी, 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, और एक कार जीतकर उन्होंने देशभर में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा।