Bihar

Patna: नई रूप में दिखेगा पटना संग्रहालय, गंगा और पाटली दीर्घा का खास आकर्षण

बिहार राजनीति
Spread the love

158 करोड़ की लागत से उन्नयन और विस्तार का हो रहा काम

संग्रहालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा

Patna News: बिहार की संस्कृति और इतिहास को देखने के लिए मशहूर पटना संग्रहालय अब नए और अधिक आकर्षक रूप में दिख रहा है। भवन निर्माण विभाग इसकी सुंदरता और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 158 करोड़ की लागत से उन्नयन और विस्तार का काम कर रहा है, जो अब अंतिम चरण में है। इस परियोजना के तहत संग्रहालय में दो नई दीर्घाएं (गैलरी) तैयार की गई हैं — गंगा दीर्घा और पाटली दीर्घा।

ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना की तरह भागलपुर ,मुंगेर में भी बनेगा गंगा पथ, खर्च होंगे 9969.63 करोड़ – सम्राट चौधरी

गंगा दीर्घा में गंगा नदी की बिहार के सात सांस्कृतिक क्षेत्रों से गुजरती यात्रा को सुंदर कलाकृतियों और चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। वहीं पाटली दीर्घा में पाटलिपुत्र (वर्तमान पटना) के गौरवशाली अतीत को विदेशी यात्रियों जैसे मेगास्थनीज और फाह्यान के वर्णनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है संग्रहालय में अब एक टू डी प्रेक्षागृह, अस्थायी प्रदर्शनी हॉल, संग्रहालय कार्यालय, संरक्षण प्रयोगशाला, 105 सीटों वाला ऑडिटोरियम और कलाकृतियों को रखने के लिए आधुनिक भंडार गृह भी बन चुका है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार के कृषि क्षेत्र में युवाओं के समक्ष रोजगार के अपार अवसर उपलब्ध : संतोष सिंह

पुराने हेरिटेज भवन की मरम्मत और दीर्घाओं के नवीनीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि संग्रहालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है ताकि लोग यहां आकर इतिहास को नई तकनीक से जान सकें। ऑडियो-विजुअल के माध्यम से इतिहास को रोचक अंदाज में बताया जाएगा। संग्रहालय परिसर को भी नया रूप दिया जा रहा है। टिकट काउंटर के पास शेड, कैफेटेरिया, वीआईपी लाउंज और अस्थायी गैलरी का निर्माण हो चुका है।