Patna

Patna: मशाल गौरव यात्रा का हर जिले में हो रहा भव्य स्वागत

बिहार राजनीति
Spread the love

सुपौल और बांका पहुंची मशाल गौरव यात्रा

लोगों का उत्साह देखने लायक

Patna News: बिहार में पहली बार 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया की जानकारी और मशाल के साथ एलईडी स्क्रीन से युक्त मशाल गौरव यात्रा राज्य के हर जिले में जा रही है। 15 अप्रैल से 2 मई तक यह यात्रा जारी रहेगी। मशाल गौरव यात्रा आज सुपौल और बांका पहुंची जहां बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल गौरव यात्रा का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया।

ये भी पढ़े: Patna: केरल के सहकारिता मॉडल का अध्ययन करने चार दिवसीय भ्रमण पर सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार

सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय में मशाल का स्वागत किया तथा सुपौल खेल मैदान मे सुधीर कुमार- डीडीसी रशीद कलाम अंसारी, एडीएएम, विकाश कुमार करण, वरिय उप समाहर्ता,आलोक कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाडियों, स्थानीय लोगों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में खेलो इंडिया के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा बिहार के इस खेल गौरव में शामिल होने के लिए आमंत्रित और प्रोत्साहित किया।
बांका के आर ,एम ,के, हाई स्कूल, मैदान में बांका के डीपीओ राजकुमार राजू ने मुख्य अतिथि के रूप में मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया। बांका के जेल अधीक्षक आशीष कुमार भी भारी संख्या में उपस्थित खिलाडियों और स्थानीय लोगों के साथ मशाल गौरव यात्रा के स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े: Bihar: गया में मुख्य सचिव ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एलईडी युक्त यात्रा वैन में खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबंधित मह्त्वपूर्ण जानकारी के साथ साथ खेल के क्षेत्र में बिहार की उपलब्धियों से संबंधित वीडियो भी दिखा कर लोगों को खेलो इंडिया गेम्स में अपनी उपस्थिति और भागीदारी दिखाने ले लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिस जिले में भी मशाल गौरव यात्रा पहुंच रही है लोग दिल खोल कर इसका स्वागत कर रहे हैं। खिलाड़ियों, युवाओं और स्थानीय लोगों के बीच बिहार के खेल गौरव से संबंधित इस गौरव यात्रा के प्रति उत्साह देखने लायक है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25