Patna

Patna को मिला देश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर

TOP स्टोरी बिहार
Spread the love

शहर के बीचों बीच यातायात का नया समाधान

अशोक राजपथ जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक का सीधा समाधान

एनआईटी, पीएमसीएच और साइंस कॉलेज जैसे संस्थानों तक पहुँच में आसानी

शहर के सबसे व्यस्त हिस्से को किया गया सुगम – बिना जमीन अधिग्रहण के

Patna News: राजधानी पटना को देश का पहला टू लेन डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की सैगात मिलने वाला है। यह डबल डेकर एलिवेटेड फ्लाईओवर गांधी मैदान से पीएमसीएच होते हुए अशोक राजपथ, साइंस कॉलेज और एनआईटी को जोड़ेगा।

Pic Social Media

इस अनोखे फ्लाईओवर से गांधी मैदान से अशोक राजपथ वाले रास्ते में मिलने वाले जाम से लोगों को स्थाई निजात मिलेगी और यह ट्रैफिक का सीधा समाधान साबित होगा। इस परियोजना पर कुल 422 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 15 जनवरी, 2022 को शुरू हुए इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 31 मई, 2025 को पूरा हो चुका है।

ये भी पढ़ेंः Patna: गया और भागलपुर मेडिकल कॉलेज का हुआ कायाकल्प, PMCH का अंतिम चरण में

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Patna News: सड़क दुर्घटना में घायलों को अब कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा

डबल डेकर फ्लाईओवर की विशेषता

डबल डेकर के ऊपरी डेक की कुल लंबाई 2175.50 मीटर है, जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक जाती है। वहीं, निचले डेक की कुल लंबाई 1449.30 मीटर है। यह पटना कॉलेज से गांधी मैदान को जोड़ती है। इसकी यातायात की दिशा साइंस कॉलेज से गांधी मैदान की ओर होगी। इस डबल डेकर ब्रिज से न केवल अशोक राजपथ जैसे व्यस्तम मार्गों में लोगों को जाम से निजात मिलेगी बल्कि इसे गांधी मैदान से कृष्णा घाट और गंगा पथ से भी जोड़ा गया है। यह कॉरिडोर गायघाट, पटना सिटी और कच्ची दरगाह तक की पहुंच को भी सुगम बनाएगा। आने वाले दिनों में पीएमसीएच के मल्टी लेवल कार पार्किंग से भी इसे कनेक्ट किया जाएगा।