Patna

Patna: CM नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का किया निरीक्षण

बिहार राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेरपुर में स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य का भी स्थल पर जाकर जायजा लिया।

Pic Social Media

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कहा कि नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एन०एच०ए०आई०), भारत सरकार द्वारा गंगा नदी पर 3200 करोड़ रूपये की लागत से 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुल पटना जिला के शेरपुर से सारण जिला के दिघवारा तक जाता है। इस पुल की लम्बाई 14.52 किलोमीटर है। यह पुल पटना शहर के रिंग रोड के रूप में भी कार्य करेगा। पुल का निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Patna: राज्य में जल संरक्षण तथा बाढ़ प्रबंधन के लिये महत्वपूर्ण है वाटर एटलस

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि शेरपुर और दिघवारा के बीच बन रहे इस 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इस 6 लेन पुल के नीचे से पटना छोर की तरफ जे०पी० गंगा पथ का भी निर्माण कराया जा रहा है। यह 6 लेन पुल बिहटा सरमेरा पथ से भी जुड़ेगा। इस पुल का निर्माण पूर्ण होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सम्पर्कता और सुगम होगी। साथ ही पटना के पश्चिमी छोर के लोगों को भी एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहूलियत होगी। पटना रिंग रोड का हिस्सा होने के कारण लोगों को राजधानी की चारों दिशाओं में आना-जाना आसान होगा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Bihar: बिहार खेल विश्वविद्यालय के प्रथम विवरणिका (Prospectus) का ऐतिहासिक लोकार्पण

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुदुकलकट्टी, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी० कार्तिकेय धनजी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।