ऐसा खूबसूरत दिखाई देगा परथला फ्लाईओवर

दिल्ली NCR

बस कुछ महीनों की बात है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Noida Extension) में बन रहे परथला फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद(Ghaziabad), हापुड़, बुलंदशहर जाना होगा और भी आरामदायक हो जाएगा। पर्थला फ्लाईओवर (Parthala Flyover) को नोएडा का सिग्नेचर ब्रिज (Signature Bridge) भी कहा जा रहा है।

फ्लाईओवर का काम 2021 में ही पूरा होना लेकिन  कोरोना (Corona)-लॉकडाउन की वजह से यह देर हो गया। अब काम की रफ्तार को देखते हुए इसके जून 2022 में पूरा हो जाने की उम्मीद है।

इस फ्लाईओवर की लगात करीब 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक अभी तक यहां से हर रोज करीब 18 हजार गाड़ियां गुजरती है जिसकी वजह से सुबह-शाम ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का सामना करना पड़ता है।

3 पिलर बनते ही रख दिया जाएगा स्ट्रक्चर

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक यह 6 लेन का फ्लाई ओवर है। 600 मीटर लम्बा यह फ्लाईओवर तीन पिलर पर टिका होगा। पिलर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। नोएडा अथॉरिटी(Noida Authority) के अधिकारी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के ट्रैफिक को रफ्तार देंगे अंडरपास

जानकारों की मानें तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर करीब 140 करोड़ की लागत से तीन अंडरपास का काम चल रहा है। अंडरपास बनने से आसपास के सेक्टरों, गांवों व मेट्रो के यात्रियों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। योजना के मुताबिक ,सेक्टर-142 एडवंट के पास, झट्टा और कोंडली बांगर के पास अंडरपास का काम चल रहा है। अभी तक एक ओर से दूसरी तरफ जाने के लिए या तो लंबा चक्कर लगाना होता था या फिर जो अंडरपास पहले से बने हैं उनका इस्तेमाल करना होता था। जिसकी वजह से यहां ज़्यादातर लंबा जाम लगा रहता था। अंडरपास के तैयार हो जाने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा के ट्रैफिक को और रफ्तार मिल जाएगी।

Read: Pathala Flyover, Noida ExtensionGreater Noida WestKhabri media, Breaking NewsNews Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *