Paris Olympic

Paris Olympic: खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए पेरिस जाना चाहते थे CM मान..केंद्र ने नहीं दी मंजूरी

पंजाब
Spread the love

विदेश मंत्रालय ने पेरिस जाने के लिए CM Maan को मंजूरी देने से इनकार किया है।

Paris Olympic: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए पेरिस जाना चाहते थे। लेकिन केंद्र की तरफ से मंजूरी नहीं दी गई है। विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) ने पेरिस जाने के लिए सीएम भगवंत मान को मंजूरी देने से इनकार किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार देर शाम पेरिस (Paris) की यात्रा की अनुमति नहीं मिलने की सूचना मिली है।
ये भी पढ़ेः CM Maan द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) को 3 से 9 अगस्त तक पेरिस जाना था और वह विदेश मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री कार्यालय को जानकारी दी गई कि इस यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी गयी है।

सुरक्षा कारणों का हवाला देकर किया मना

बता दें कि उच्च स्तर के राजनेताओं को विदेश यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) से इजाजत लेना अनिवार्य होती है, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विदेश मंत्रालय ने सीएम मान को पेरिस जाने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

पंजाब के एक अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कहा है कि इस वक्त ओलंपिक के चलते पेरिस में काफी भीड़ है। संभावित खतरों को देखते हुए मुख्यमंत्री के दौरे के लिए कड़ी सुरक्षा की जरूरत है, लेकिन इतने कम समय में Z+ सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की जा सकती।

इस वजह से सीएम मान (CM Maan) को पेरिस जाने की इजाजत नहीं दी गई। बता दें कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय हॉकी टीम में 22 में से 19 खिलाड़ी पंजाब के हैं। इस टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया। सीएम मान ने इस जीत के बाद हॉकी टीम को बधाई दी और क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब में लोकल बॉडी के 44 अधिकारियों का ट्रांसफर
सीएम मान (CM Maan) ने ट्वीट किया था, “ओलंपिक के इतिहास में 52 साल बाद आज भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। 3-2 की इस जीत में टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो अहम गोल किए। पूरी टीम को बधाई और क्वार्टर फाइनल के लिए शुभकामनाएं.” चक्क दें इंडिया…।”

पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार: सीएम मान

पंजाब के 19 प्लेयर इस समय ओलंपिक में हैं। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने कहा कि इस नाते उनकी ड्यूटी बनती है कि वे उनका हौसला बढ़ाने जाएं। मुझे अपने लड़कों पर गर्व है और मैं जानता हूं कि मेरी उपस्थिति खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाएगी। लेकिन विदेश मंत्रालय की ओर से मंजूरी नहीं दी गई। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि केंद्र में बीजेपी की सरकार है जो कि पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के चीफ अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने और गोपाल राय को भी अमेरिका जाने की परमिशन नहीं दी गई थी। जिसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा था। सीएम भगवंत मान के अलावा पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को भी अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली है। वह एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाले थे। इस बारे में कुलतार संधवा ने कहा कि उन्हें क्लीयरेंस नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि परमिशन न देने का कोई कारण भी नहीं बताया गया है।