परिणीति की शादी और प्रियंका चोपड़ा गायब..जानिए क्या है पूरा माज़रा ?

एंटरटेनमेंट

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Parineeti Chopra Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा सुपर एक्साइटेड दिख रहे हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा( Parineeti Chopra) राजनेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सगाई के बाद अब शादी की खबरें भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन सवाल तो सबसे बड़ा ये खड़ा हो रहा है कि क्या एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) अपनी बहन परिणीति के शादी में आएंगी भी या नहीं?

Pic: Social Media

प्रियंका चोपड़ा आएंगी भी या नहीं उलझा हुआ है रहस
दरअसल, ये सवाल लोगों के जहन में तब आया जब हाल ही में फिल्मफेयर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा वर्क कमिटमेंट्स के चलते अपनी बहन की शादी में नहीं पहुंच पाएंगी। लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि परिणीति के रिसेप्शन में जरूर शिरकत करेंगी। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया में तस्वीरें के जरिए प्रियंका अपनी बहन को आज के दिन के लिए शुभकामनाएं भी दे रही हैं।

Pic: Social Media

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) ने परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) को दी शादी की शुभकामनाएं
प्रियंका ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में बहन परिणीति की मस्ती भरी पिक शेयर करते हुए लिखा कि “मुझे उम्मीद है कि अपने इस बड़े से दिन पर इतनी खुश और संतुष्ट होगी छोटी बहन। हमेशा तुम्हें मेरा ढेर सारा प्यार। ” प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा को टैग करते हुए हैश टैग नई शुरुआत लिखा है। इस पोस्ट से शायद ये अंदाजा लगाया जा रहा कि प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति की शादी में न आ पाएं।

Pic: Social Media

बेटी के साथ एंजॉय करती दिखी प्रियंका
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे अपनी बेटी मालती के साथ मौज मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक बकरी को अपनी पीठ के ऊपर बिठाया है और वे बकरी को उचका कर पेड़ की पत्ती खिला रही हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के बैकग्राउंड में कुत्ते और मुर्गियां को घूमते हुए भी देखा जा सकता है।
Priyanka Chopra ने इस इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि – फार्म लाइफ हमारे फेवरेट अंकल फ्रैंकलिन जोनस के साथ।

यह भी पढ़ें: परिणीति-राघव की रब ने मिला दी जोड़ी..इस दिन है शादी

Pic: Social Media

परिणिती चोपड़ा और राघव चड्डा पहुंच गए हैं उदयपुर!
खबरें आ रही हैं कि परिणिती और राघव उदयपुर पहुंच चुके हैं और इनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं और धीरे – धीरे सारे मेहमान भी रेवेन्यू में पहुंचने लग गए हैं। ये दोनों कपल 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Pic: Social Media

READ: khabrimedia- Top news-Latest Bollywood news-Latest Entertainment News-Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-