Pakistan: ऐसा कई बार होता है जब पड़ोसी मुल्क के रिपोर्टर, एंकर भारत से अपनी तुलना करते हैं और खुद को बेहतर बताने की हरमुमकिन कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए।
ये भी पढ़ें: TRP News: आ गई TRP, जल्दी से न्यूज़ चैनलों की रेटिंग देखिए
सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बाढ़ प्रभावित इलाके में रिपोर्टिंग करने गई रिपोर्टर मेहरुन्निसा अचानक कैमरे के सामने घबरा गई और अपने डर को खुलेआम जाहिर कर बैठीं. नाव पर बैठकर रिपोर्टिंग कर रही मेहरुन्निसा का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नाव पर बैठी रिपोर्टर बोलीं, मेरा दिल यूं-यूं कर रहा है
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मेहरुन्निसा बाढ़ के पानी के बीच नाव पर बैठकर रिपोर्टिंग कर रही थी. तभी उन्होंने कैमरे के सामने कहा मेरा दिल यूं-यूं कर रहा है… मैं बहुत डरी हुई हूं. दोस्तों, मेरे लिए दुआ करें. उनकी आवाज और हाव-भाव से साफ झलक रहा था कि वह डरी और घबराई हुई है. इस सच्चे रिएक्शन ने वीडियो को इंटरनेट पर और भी मजेदार और वायरल बना दिया.
चांद नवाब से हो रही तुलना
मेहरुन्निसा का यह वीडियो यूट्यबू पर उनके ही टीवी चैनल के द्वारा अपलोड किया गया है जिसके बाद अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग मेहरुन्निसा की तुलना पाकिस्तान के फेमस रिपोर्टर चांद नवाब से कर रहे हैं जो कराची में एक रेलवे स्टेशन पर की गई सहज रिपोर्टिंग शैली के लिए वायरल हुए थे।
इंटरनेट को मिला नया फेवरेट रिपोर्टर
इंस्टाग्राम पर जिस अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया उसने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा इंटरनेट को अपना नया फेवरेट रिपोर्टर मिल गया है. इस क्लिप को अब तक 4.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है साथ ही यूजर्स इस पर लगातार मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं.
रिपोर्टिंग में दिखा असली डर
वीडियो के एक और हिस्से में मेहरुन्निसा ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी और कहा कि ऐसे वक्त पर बाढ़ क्षेत्र में आकर टिकटोक वीडियो न बनाएं क्योंकि यहां जान का खतरा हो सकता है. उनके यह शब्द बताते हैं कि मैदान में जाकर रिपोर्टिंग करना कितना रिस्की होता है और रिपोर्टर किस दबाव में काम करते हैं.
