Noida: महिला IT इंजीनियर से 78 लाख की ठगी

Cyber क्राइम

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Noida News: Noida से एक और हैरान कर देने वाला ठगी का मामला सामने आया है। जहां कई सारी आईटी कंपनी में काम कर चुकी महिला से साइबर जालसाजों ने 70 लाख रुपयों से भी अधिक की ठगी कर ली। महिला को आरोपियों के द्वारा मोटी कमाई करने का झांसा दिया गया। जहां उससे इन्वेस्टमेंट के नाम पर 16 बार में 78 लाख रुपयों को भी ट्रांसफर करा लिए गए। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर सेक्टर 137 निवासी पीड़िता प्रज्ञान सागर साहू ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमे को दर्ज करवा लिया है।
यह भी पढ़ें: सावधान! पतंजलि योग ग्राम के नाम पर भी ठगी!

पुलिस ने दी शिकायत में महिला का ये कहना है कि फिलहाल वो एक हाउसवाइफ है। लेकिन इससे पहले उसने तकरीबन 10 वर्ष तक विभिन्न आईटी कंपनी में काम कर किया है। जून के महीने में उनके व्हाटसेप में एक मैसेज आया। मुंबई की करियर बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से भेजे गए संदेश में लोगों को जॉब देने की साफ बात कही गई थी। पीड़िता ने मैसेज को सच मानके अपनी जॉब प्रोफाइल को व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर दिया। आगे उन्हें बताया गया कि डेली दो से लेकर तीन घंटे ऑनलाइन काम करने पर पांच हजार मिलते थे। शुरुआत में टास्क पूरा करने पर पैसा मिले। इसके बाद उन शातिरों ने धीरे धीरे करके 16 बार में 78 लाख रुपए अलग अलग अलग अलग बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद धनराशि निकालने की जब मांग की तो और धनराशि मांगने लगे। रीता यादव साइबर अपराधी ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच करने की बात कही है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi