Noida

Noida: नोएडा के इन 3 युवाओं ने तो वाक़ई कमाल कर दिया

TOP स्टोरी Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा के इन 3 युवाओं ने किया कमाल, सैकड़ों परिवारों का जला रहे चूल्हा

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के 3 युवाओं ने तो कमाल ही कर दिया है। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के युवा अब केवल अपने करियर तक सीमित नहीं हैं। वे खेल, पर्यावरण की रक्षा और समाज को सशक्त और जागरुक बनाने के अनूठे प्रयासों में लगे हुए हैं। कचरा प्रबंधन (Waste Management) और रिसाइक्लिंग (Recycling) के माध्यम से न केवल प्रकृति को राहत प्रदान कर रहे हैं, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा कर कई परिवारों की आजीविका का सहारा भी बन रहे हैं। इन युवाओं के प्रयासों ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: RWA सेक्टर 3 पॉकेट A के चुनाव को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार ने दिए कड़े निर्देश

Pic Social Media

सिगरेट बट्स से तैयार हो रहे हैं टेडी बियर

नोएडा के सेक्टर-134 स्थित कोड इफर्ट्स (Code Efforts) के संचालक नमन गुप्ता ने सिगरेट बट्स से रिसाइक्लिंग फैब्रिक (Recycling Fabric) बनाने का बेहतरीन तरीका अपनाया है। उनकी कंपनी हरदिन लगभग 70 लाख सिगरेट बट्स रिसाइकिल करती है। इनसे टेडी बियर, कुशन और तकिए तैयार किए जाते हैं। उनकी कंपनी का मौजूदा टर्नओवर 70 करोड़ रुपये है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 100 करोड़ रुपये का लक्ष्य है।

100 महिलाओं को मिला रोजगार

इस कंपनी ने नगली गांव की 100 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। महिलाएं हर महीने औसतन 10,000 रुपये कमा रही हैं। ये उत्पाद मलेशिया, इंडोनेशिया, बेल्जियम, फ्रांस, सिंगापुर, अफ्रीका और यूके समेत कई देशों में बेचें जा रहे हैं। सिगरेट बट्स की दुर्गंध दूर करने के लिए विशेष केमिकल का प्रयोग किया जाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सृष्टि गुप्ता कर रही हैं हैंडलूम कला को पुनर्जीवित

सेक्टर-58 की सरमाया कंपनी की संस्थापक सृष्टि गुप्ता ने 31 साल की उम्र में कचरा प्रबंधन और महिला सशक्तिकरण का मॉडल अपनाया। उनकी कंपनी रिसाइक्लिंग (Recycling) से बनाए गए धागों का प्रयोग कर हैंडलूम (Handloom) उत्पाद बनाती है। जो कला परंपरा और पर्यावरणीय स्थिरता का बेहतरीन संगम हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों पर बड़ा अपडेट

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है सृष्टि गुप्ता की मुहिम

सृष्टि ने तीन साल पहले यह सामाजिक उद्यम की शुरुआत की थी। जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ भारत की समृद्ध हस्तकला को दुनियाभर में पहचान दिलाने का काम कर रही है। उनके उत्पाद थाईलैंड, अफ्रीका और यूरोप के कई देशों में निर्यात होते हैं। कंपनी के प्रयासों से कई महिला कारीगरों को आजीविका का साधन मिला है।

एक पृथ्वी, एक परिवार विजन के साथ काम कर रही हैं पूजा वर्मा

नोएडा के सेक्टर-7 की वर्वीज कंपनी (Verweij Company) की संस्थापक पूजा वर्मा ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए शिक्षा आधारित इवेंट्स के माध्यम से लोगों को प्रकृति से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। उनकी कंपनी का विजन एक पृथ्वी, एक परिवार है। जहां हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक हो। पूजा ने अपने स्टार्टअप के लिए सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों से प्रेरणा ली है। पूजा की कंपनी विभिन्न इवेंट्स के माध्यम से पर्यावरणीय शिक्षा को बढ़ावा देती है। इसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति के महत्व को समझाना और उनकी जिम्मेदारी को उजागर करना है।