Noida: इयरफोन लगाकर छत पर डांस कर रहे छात्र की गिरकर मौत

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: उत्‍तर प्रदेश के नोएडा (Noida) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां ईयरफोन लगाकर डांस कर रहा एक छात्र हादसे का शिकार हो गया। वह अपने घर की छत पर ईयरफोन (Earphone) लगाकर गाने सुन रहा था और डांस कर रहा था। इस दौरान अचानक वह छत से नीचे आ गिरा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर आ गई बड़ी ख़बर, जरूर पढ़ें

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः नोएडा सेक्टर 47 से 100 के लिए बन रही थी सड़क, जानिए कौन लगाया अड़ंगा
उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले के नोएडा सेक्टर-20 थाना इलाके में एक नाबालिग की मौत हो गई। रविवार की रात एक 17 वर्षीय छात्र की घर की तीसरी मंजिल से गिर गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। चारो तरफ अफरा-तफरी में घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत
सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-29 में रहने वाला सौमित्र विश्वास रविवार रात ईयरफोन लगाकर अपने घर की छत पर संगीत सुनते हुए नाच रहा था। वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। शुक्ला के अनुसार घटना में गंभीर रूप से घायल सौमित्र को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र की मौत से परिवार में शोक की लहर है। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi