Noida Property: नोएडा में बनने जा रहा है टाइम्स स्क्वायर जैसा भव्य व्यावसायिक केंद्र, पढ़िए पूरी डिटेल
Noida Property: नोएडा और आस पास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा को कनेक्ट करने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों तरफ 674 हेक्टेयर क्षेत्र में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर (Times Square) जैसा एक खूबसूरत व्यावसायिक और मनोरंजन केंद्र (Entertainment Center) विकसित करने की तैयारी में है। प्राधिकरण की इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में रोजगार के नए मौके उपलब्ध कराना, व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, और नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) से जुड़े क्षेत्रों का सुव्यवस्थित विकास करना है, जिससे ग्रेटर नोएडा एक प्रमुख व्यावसायिक हब के रूप में स्थापित हो सके।
ये भी पढ़ेंः YEIDA Plot Scheme: प्राधिकरण के 300 से ज़्यादा प्लॉट हो सकते हैं रद्द..ये रही वजह

बस-वे का भी होगा निर्माण
इस क्षेत्र में होटल, व्यापारिक केंद्र, खुदरा बाजार, मनोरंजन सुविधाएं, ऑफिस कैंपस, और कुछ आवासीय परियोजनाएं शामिल की जाएंगी। 130 मीटर चौड़ी सड़क को उच्च स्तरीय सड़क में परिवर्तित किया जाएगा, जिसके दोनों तरफ 10.5 मीटर चौड़ा बस-वे बनाया जाएगा, जो मुख्य रूप से सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रयोग किया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ग्रेटर नोएडा एयरोसिटी विकसित करने पर हो रहा है विचार
इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा एयरोसिटी (Greater Noida Aerocity) विकसित करने की भी योजना बनाई जा रही है, जिसमें लॉजिस्टिक्स पार्क और वेयरहाउसिंग हब शामिल होंगे। इससे प्राइवेट सेक्टर को भूमि विकास में भागीदारी का मौका मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास तेज होगा। व्यावसायिक और मनोरंजन केंद्रों के विकास के साथ-साथ आईटी पार्क, नवाचार केंद्र, अनुसंधान एवं विकास केंद्र, और कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए भी अलग-अलग क्षेत्र आरक्षित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Supertech: सुपरटेक के फ्लैट ख़रीदारों पर बड़ा ग्रहण !
लोगों को मिलेगा रोजगार
इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए मौके मिलेंगे, व्यावसायिक गतिविधियों को और भी बढ़ावा मिलेगा, और नोएडा एयरपोर्ट से जुड़े क्षेत्रों का सुव्यवस्थित विकास होगा, जिससे ग्रेटर नोएडा एक प्रमुख व्यावसायिक हब के रूप में स्थापित किया जा हो सकेगा। इस हब के बनने के बाद जहां एक ओर क्षेत्र का विकास होगा वहीं यह आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। स्थानीय लोगों के लिए रोजी रोजगार का श्रृजन भी यहां हो सकेगा।
