Noida News: नोएडा के मॉल में ‘दे दनादन’..देखिए तस्वीरें

दिल्ली NCR
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

ये खबर है नोएडा ( Noida) के सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल(Spectrum Mall) की है जहां एक परिवार और मॉल के बाउंसरों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामला इतना आगे बढ़ गया कि मौके पर ही पुलिस पहुंच गई जिसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर सुन मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida वाले सावधान! 10-10 नोएडा रहेगा जाम

PIC-Social Media

ये भी पढ़ें: Greater Noida-नोएडा वाले ‘कल’ घर से निकलने से पहले ख़बर जरूर पढ़ें

क्या है पूरा मामला ?

ख़बर के मुताबिक एक परिवार सेक्टर 51 से अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ डिनर करने मॉल गया था। चूकि जोमेटो से मिले कूपन के मुताबिक इन्हें खाने के ऑर्डर पर 50 फीसदी डिस्काउंट मिलना था। पुलिस की मानें तो रेस्टोरेंट ने 970 रुपए सर्विस चार्ज लगा दिए, इसके बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरु हुई जो धीरे धीरे लड़ाई में तब्दील हो गई।

पुलिस ने दर्ज की FIR

कोतवाली पुलिस की मानें तो वादी महिला की तहरीर पर रेस्टोरेंट मैनेजर निर्मल समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं रेस्टोरेंट प्रबंधक की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुटी है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi