Noida

Noida: नैनीताल बैंक से 16 करोड़ उड़ाने वाला BJP का नेता!

दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: नैनीताल बैंक से 16 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Noida News: नोएडा की नैनीताल बैंक (Nainital Bank) से 16 करोड़ की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड का खुलासा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि ठगी का मास्टरमाइंड भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का दादरी नगर अध्यक्ष है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अभी सीए के भाई की तलाश जारी है। पुलिस ने उसका गाजियाबाद (Ghaziabad) स्थित ऑफिस भी सील कर दिया है। इस मामले में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि दादरी नगर अध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण साल 2023 में निकाय चुनाव के दौरान ही निष्कासित कर दिया गया था।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida में फ्लैट की रजिस्ट्री का रास्ता साफ!..पढ़िए अच्छी ख़बर

Pic Social media

आरोप है कि दोनों भाइयों ने 30 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन (Transactions) किए। यह गिरोह काले धन को सफेद करने के साथ ही बैंक से भी धोखाधड़ी करता था। उन्होंने बड़ी संख्या में फर्जी कंपनी बनाई थी। नोएडा सेक्टर-62 स्थित नैनीताल बैंक के आरटीजीएस (Real Time Gross Settlement) चैनल को हैक कर जून में 16 करोड़ 95 लाख रुपये की ठगी की। बैंक ने इस मामले में जुलाई में केस दर्ज कराया था। इस मामले की जांच नोएडा साइबर क्राइम पुलिस की टीम कर रही है।

पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि इस कारनामे को काले धन को सफेद करने वाले गिरोह ने अंजाम दिया है। इसमें सीए और नेताओं का भी हाथ शामिल है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी भाजयुमो (BJYM) के दादरी का नगर अध्यक्ष हर्ष बंसल की हुई। हर्ष बंसल ठगी के धंधे में लिप्त था और उसके साथ उसका सीए भाई शुभम बंसल था। दोनों ने अपने कुछ दूसरे साथियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनी खोलकर धोखाधड़ी करते थे।

एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय ने कहा कि शुभम और हर्ष मिलकर इस पूरे गिरोह को चलाते थे। उन्होंने गाजियाबाद की लोहा मंडी में बी शुभम एंड एसोसिएट के नाम से फर्म भी बनाई है। इस फर्म के खातों से 30 करोड़ से अधिक की ट्रांजेक्शन होने की सूचना मिली, जिसकी जांच हुई। पुलिस ने फर्म के कार्यालय को सील कर दिया है। यहां पर कुछ व्यापारियों के भी काले धन को सफेद करने के लिए बनाई गई फर्जी कंपनियों के बारे में खबर मिल रही है। इस मामले की भी जांच हो रही है। दोनों भाइयों द्वारा बनाई गई एक फर्जी फर्म में नैनीताल बैंक से ठगी कर 99 लाख रुपये निकाले गए थे। बाकी रकम भी दूसरे फर्जी खातों के माध्यम से निकाली गई। इन फर्जी कंपनियों और गैंग में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी मिली है। शीघ्र मामले का खुलासा होगा। फरार आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगी हैं।

ये भी पढ़ेंः Noida: दर्दनाक सड़क हादसे ने ले ली Engineer के 2 बेटे की जान

उसके पास नहीं था कोई भी दायित्व

बीजेपी के जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने इस मामले को लेकर कहा कि इस ठगी में शामिल हर्ष बंसल को निकाय चुनाव के दौरान पार्टी से निष्कासित कर दिया जा चुका है। हालांकि, वह पार्टी के कार्यक्रमों में आ-जा रहा था, लेकिन उसके पास कोई भी दायित्व नहीं था और न ही उससे पार्टी का कोई काम लिया जा रहा था।
युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंद्र सोम ने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वह इस मामले में स्थानीय संगठन से रिपोर्ट लेंगे और इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो व्यक्ति आपराधिक घटनाओं में शामिल होगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी।

निकाय चुनाव के दौरान ही हो गया था निष्कासन

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर ने कहा कि हर्ष बंसल को साल 2023 में निकाय चुनाव के दौरान ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण निष्कासित किया जा चुका है। तभी से उसे पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि अभी तक उसका निष्कासन पत्र जारी नहीं किया गया था।